Skin Care Tips: कॉफी एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसके सेवन से शरीर की कई दिक्कतें दूर होती हैं। इसका सेवन कई अलग-अलग तरीकों से किया जाता है। पर, क्या आप जानते हैं कि यही कॉफी स्किन केयर में भी इस्तेमाल की जाती है। जी हां, अब तो बाजार में भी कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं, जिसमें कॉफी अहम तत्व होती है। वहीं कई लोग घरेलू नुस्खों में भी कॉफी का इस्तेमाल लोग काफी ज्यादा करते हैं।
यदि आप भी स्किन केयर में कॉफी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले जान लें कि ये आपके लिए लाभदायक है या नुकसानदायक। इस लेख में हम आपको इस बारे में डिटेल से बताएंगे कि आखिर चेहरे पर कॉफी पर लगाने से क्या होता है।
विज्ञापन
2 of 7
होती है डीप क्लींजिंग
- फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे
1. होती है डीप क्लींजिंग
यदि आप हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर कॉफी का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे आपके चेहरे की डीप क्लीनिंग होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉफी एक नेचुरल स्क्रब की तरह काम करती है। ऐसे में जब आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो इससे चेहरा साफ होगा और डेड स्किन हट जाएगी।
विज्ञापन
3 of 7
डार्क सर्कल होंगे कम
- फोटो : Adobe stock
2. डार्क सर्कल होंगे कम
क़ॉफी से कई प्रकार के आई मास्क भी अब बाजार में आते हैं, जिसके इस्तेमाल से आप आंखों के नीचे आए डार्क सर्कल पर इस्तेमाल करेंगे तो ये अवश्य ही कम होंगे। आप कॉफी में गुलाबजल मिक्स करके सीधा भी डार्क सर्कल पर इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि आंखों की सुदंरता कम न हो।
4 of 7
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
- फोटो : Adobe stock
3. एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
अगर बेहद कम उम्र में भी आपके चेहरे पर एजिंग के लक्षण दिखने लगे हैं तो कॉफी का इस्तेमाल करें। कॉफी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं। इसका फेस मास्क बनाकर आप इस्तेमाल कर सकते हैं, ताकि कम पैसे में ही आपका चेहरा चमक उठे।
विज्ञापन
5 of 7
स्किन पर होगी जलन
- फोटो : Adobe stock
ये हैं नुकसान
1. स्किन पर होगी जलन
अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तब आपको कॉफी के इस्तेमाल से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि संवेदनशील त्वचा वाले कुछ लोगों को कॉफी से एलर्जी या जलन हो सकती है। इसलिए यदि आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं तो पैच टेस्ट करें, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
6 of 7
हो सकती है स्किन डैमेज
- फोटो : Adobe stock
2. हो सकती है स्किन डैमेज
अगर कॉफी स्क्रब को ज्यादा जोर से या बार-बार लगाया जाए, तो इससे स्किन पर माइक्रो कट्स या रैशेज हो सकते हैं। ये दिक्कत जब बढ़ जाती है तो स्किन पर पैच आने लगते हैं, जिससे चेहरा भी देखने मं अजीब लगता है।
जिन लोगों की ड्राई स्किन है, उन्हें कॉफी के इस्तेमाल से पहले सावधान रहना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि कॉफी स्किन से ऑयल निकाल सकती है, जिससे त्वचा का रूखापन बढ़ सकता है। तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।