चेहरे पर निकलने वाले पिंपल और एक्ने सुंदरता पर ग्रहण की तरह होते हैं। जो देखने में बेकार भी लगते हैं और तकलीफ भी देते हैं। ऐसे में अगर आप घरेलू फेस पैक से लेकर महंगे केमिकल वाले प्रोडक्ट अपनाकर थक चुकी हैं। लेकिन फिर भी ये एक्ने वापस आ जाते हैं तो एक बार इन नुस्खों को भी आजमाकर देखें। सुनने में अजीब लगने वाली ये तकनीक एक्ने और मुंहासों को खत्म करने का रामबाण उपाय है। साथ ही इसे दादी-नानी का नुस्खा भी मान सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है वो अजीबोगरीब नुस्खे जिनकी हम बात कर रहे हैं।