Best Skin care Routine to follow for Glowing skin: त्योहारों के बाद अब कुछ ही दिन में शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आपको सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करना भी शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
इन आसान स्किन केयर टिप्स से पाएं नेचुरल ग्लो और बेदाग त्वचा
- फोटो : अमर उजाला
Best Skin care Routine to follow for Glowing skin: त्योहारों की भागदौड़ और मेकअप से त्वचा पर थकान और रूखापन आना आम बात है। ऐसे में अब जब त्योहारों के बाद शादी का सीजन शुरू होने जा रहा है, तो आपको संभलने की जरूरत है। अब आपकी स्किन को खास देखभाल की जरूरत है ताकि शादी के सीजन में आपके चेहरे की नेचुरल ग्लो वापस आ सके।
ऐसे में एक सही और आसान स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप फिर से अपनी स्किन को ब्राइट और हेल्दी बना सकते हैं। सुबह और रात की देखभाल में छोटे-छोटे बदलाव आपकी त्वचा में बड़ा फर्क ला सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए ऐसा स्किन केयर रूटीन जो त्योहारों के बाद आपकी स्किन को शादी के लिए तैयार कर देगा। खास बात ये है कि इसके लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
2 of 7
क्लींजिंग
- फोटो : Adobe stock
1. क्लींजिंग
ये सबसे अहम स्टेप है चेहरे के निखार को वापस लाने का। इसके लिए दिन में दो बार फेसवॉश से चेहरा साफ करें ताकि धूल और ऑयल हट सके। आप चाहें तो कच्चे दूध से मदद से दिन में दो बार चेहरे की मसाज कर सकते हैं। कच्चा दूध चेहरे की कई दिक्कतों को दूर करने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
टोनर
- फोटो : Adobe stock
2. टोनर
वैसे तो अब बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से टोनर मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप टोनर नहीं खरीदना चाहते तो गुलाब जल एक टोनर के रूप में ही आपकी स्किन के पोर्स को टाइट करेगा। अगर आप टोनर खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि ये अल्कोहल फ्री होना चाहिए।
4 of 7
मॉइश्चराइजर
- फोटो : Adobe stock
3. मॉइश्चराइजर
चेहरे के निखार को बरकरार रखने के लिए आपको मॉइश्चराइजर की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए चेहरे पर स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं। ये आपके चेहरे को सर्दी के मौसम में नमी प्रदान करने का काम करेगा। पर हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं।
विज्ञापन
5 of 7
सनस्क्रीन
- फोटो : Adobe stock
4. सनस्क्रीन
सनस्क्रीन को तो अब अपना दोस्त बना लें और उसे हमेशा अपनी जेब में रखें। दिन में बाहर निकलने से पहले SPF 50 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं। हर दो से तीन घंटे में आपको हाथ और चेहरे पर सनस्क्रीन अप्लाई करनी है।
विज्ञापन
6 of 7
एक्सफोलिएशन
- फोटो : Adobe stock
5. एक्सफोलिएशन
हफ्ते में दो बार स्किन को एक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी है। ये आपको समझने की जरूरत है कि स्किन को एक्सफोलिएट करके ही आप चेहरे की डीप क्लीनिंग कर सकते हैं। इससे त्वचा की डेड स्किन भी हट जाएगी।
आखिर में से समझ लें कि रात के समय त्वचा खुद को हील करती है। ऐसे में सोने से पहले चेहरे की क्लींजिंग करें और नाइट क्रीम या एलोवेरा जेल लगाएं। ये आपकी स्किन की कई दिक्कतों को दूर करने में मदद करेंगी। इन स्टेप्स को रोजाना फॉलो करने से कुछ ही दिनों में स्किन चमकदार और मुलायम दिखने लगती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।