फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में है शादी तो दुल्हन फॉलो करें ये रूटीन, स्लिम फिट फिगर के साथ स्किन भी करेगी ग्लो

Sat, 24 Oct 2020 05:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bride - फोटो : instagram
शादी के लिए वैसे तो लड़कियां बहुत सारी तैयारियां करती हैं। जिसमें मेकअप, ज्वैलरी से लेकर कपड़े तक शामिल रहते हैं। इसके साथ ही अपनी स्किन की देखभाल और फिटनेस भी इन दिनों बहुत जरूरी रहती है। लेकिन कई बार बिल्कुल शादी के ऐन मौके पर ब्रेकआउट्स यानी की टेंशन की वजह से चेहरे पर मुंहासे या एक्ने वगैरह निकल आते हैं। जो आपकी दमकती स्किन पर खराब भी लगते हैं और आपके पूरे मूड को खराब कर देते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आएं हैं कुछ टिप्स जो होने वाली दुल्हन के काम आ सकते हैं। अगर आपकी शादी कुछ दिनों में होने वाली है। तो इस रूटीन को जरूर फॉलो करें। ये आपकी स्किन को ग्लोइंग रखने के साथ ही स्लिम फिट रखने में मदद करेगी। जिससे आप अपनी शादी के दिन बिल्कुल परफेक्ट नजर आएंगी। साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बना रहेगा। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास टिप्स।
विज्ञापन

2 of 6
bride - फोटो : instagram
शादी के कुछ दिनों पहले तक बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन वजन को कंट्रोल करने के चक्कर में सही पोषण ना लेने से इसका असर स्किन के ग्लो पर पड़ता है। तो इन छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करें। शादी होने वाली है त्वचा का ख्याल रखने के लिए रोजाना नारियल पानी पिएं। ये सेहत को ठीक रखने के साथ ही त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
bride - फोटो : instagram
खूब सारा पानी पीने की आदत डालें। ये आदत शरीर से टॉक्सिंस निकालने के साथ ही शरीर को पतला करने में भी मदद करेगा। वहीं इससे चेहरा भी ग्लो करता नजर आएगा। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
शादी के कुछ दिन पहले से ही किभी भी तरह के ब्रेकआउट्स से बचना है तो चीनी का सेवन बंद कर दें। शादी वाले घर में मीठा खूब आता है। लेकिन आप इससे दूरी बनाकर रखें। साथ ही चावल और ब्रेड के लिए ब्राउन राइस और ब्राउन ब्रेड का विकल्प ठीक रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
junk food
शादी के एक महीना पहले से ही हर तरह के जंकफूड से किनारा कर लें। आखिरकार शादी भी तो एक बार ही होती है। तो बाहर का खाना बंद कर केवल घर का खाना खाएं। ये चेहरे पर किसी भी तरह के एक्ने को रोकने में मदद करेगा। क्योंकि बाहर के खाने में घर के मुकाबले ज्यादा स्पाइस और तेल होता है। जो शरीर में फैट बढ़ाने के साथ ही स्किन पर भी साइड इफेक्ट डालता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lemon water
इसके साथ ही सुबह की शुरूआत नींबू, पानी और शहद के साथ करें। ये आपको तरोताजगी देने के साथ ही वजन कम करने में मदद करेगा और स्किन पर ग्लो लाने में भी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें