फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waxing Myths and Facts: ज्यादा वैक्सिंग से बाल टाइट निकलते हैं ? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई

Thu, 12 Jun 2025 09:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Waxing Myths and Facts: शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए पुरुष और महिलाएं वैक्सिंग का इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग वैक्सिंग से डरते भी हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे बाल ज्यादा निकलते हैं। आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
ज्यादा वैक्सिंग से बाल टाइट निकलते हैं ? - फोटो : Adobe stock
Waxing Myths and Facts: कई बार शरीर पर दिखने वाले बाल लुक को अजीब बना देते हैं, जिसकी वजह से महिलाओं से लेकर पुरुष तक इन्हें हटाने के लिए वैक्सिंग का इस्तेमाल करते हैं। 

ज्यादा वैक्सिंग मत कराया करो, इससे बाल ज्यादा तेजी से और सख्त होकर वापस निकलते हैं..... इस तरह की बात आपने कभी न कभी किसी न किसी के मुंह से सुनी होगी। इसी को सुनकर ज्यादातर महिलाएं वैक्सिंग कराने से डरती हैं। पर, बहुत सी महिलाएं शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए हमेशा से वैक्सिंग का ही इस्तेमाल करती हैं।

यदि सही प्रक्रिया को अपनाकर वैक्सिंग की जाए तो इससे न सिर्फ बाल हट जाते हैं, बल्कि साथ ही में टैनिंग भी साफ हो जाती है। ऐसे में यदि आप सिर्फ इस डर से वैक्स नहीं कराती हैं, कि इससे बाल सख्त हो जाएंगे तो अब डरने की जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको इस कथन से जुड़ी सच्चाई बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
वैक्सिंग का बालों की बनावट पर प्रभाव - फोटो : Adobe stock
वैक्सिंग का बालों की बनावट पर प्रभाव

यदि आप नियमित रूप से वैक्सिं करते हैं तो ये जान लें कि बालों की बनावट मुख्य रूप से जेनेटिक्स और हार्मोन्स पर निर्भर करती है। शुरुआती दिनों में दोबारा उगने बाल थोड़े से टाइट लग सकते हैं, लेकिन कुछ समय के बाद ये नॉर्मल होता जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बालों की मोटाई पर वैक्सिंग का प्रभाव
बालों की मोटाई पर वैक्सिंग का प्रभाव

जिस तरह से रेजर के इस्तेमाल के बाद बाल जल्दी वापस निकल आते हैं, वैसे वैक्सिंग के साथ ऐसा नहीं होता। वैक्सिंग करने के बाद बालों को दोबारा उगने में थोड़ा समय लगता है। बार-बार वैक्सिंग कराने पर फॉलिकल कमडोर पड़ जाता है, जिस कारण समय के साथ बाल अपने-आप या तो एकदम कम हो जाते हैं, या फिर इन्हें बढ़ने में समय लगता है। 

 

4 of 6
बाल हो जाते हैं घने
बाल हो जाते हैं घने

बहुत से लोगों को लगता है वैक्सिंग से बाल और भी ज्यादा उगते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। बालों की संख्या और घनत्व पूरी तरह से जेनेटिक होते हैं और वैक्सिंग का इससे कोई सीधा संबंध नहीं होता। इसलिए इस बात को भी अपने जहन से निकाल दें कि वैक्सिंग की वजह से बाल काफी घने हो जाते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
निष्कर्ष - फोटो : freepik.com
निष्कर्ष - 

ऊपर बताई गई बातों का निष्कर्ष साफ है कि वैक्सिंग से बाल एकदम से  टाइट नहीं होते। बाल वापस आने पर कुछ दिन थोड़े सख्त लग सकते हैं, लेकिन उनकी असली मोटाई जेनेटिक्स पर निर्भर करती है। इसलिए वैक्सिंग कराने में किसी तरह का खतरा नहीं है। अगर बालों की मोटाई या बढ़ोतरी को लेकर चिंता है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : Freepik.com
इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप पहली बार वैक्सिंग कराने जा रही हैं तो आपको इससे पहले और बाद में भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रखना है। वैक्सिंग के बाद त्वचा की देखभाल करें ताकि रैशेज, इन्फेक्शन या सूजन न हो। कई बार दिक्कतें ध्यान न रखने की वजह से होती हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें