विद्या बालन ने अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई। आज विद्या अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती का कोई जवाब नहीं। हर कोई उनकी खूबसूरती का राज जानना चाहता है। कई इंटरव्यूड के दौरान वह अपने ब्यूटी सीक्रेट शेयर कर चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं विद्या की खूबसूरती का राज...
विज्ञापन
2 of 7
vidya balan
- फोटो : Instagram
विद्या अपनी स्किन का ध्यान रखते हुए हमेशा नेचुरल सोप जैसे कि जैसमीन का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही वह नहाने के बाद अपनी स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाना नहीं भूलती।
विज्ञापन
3 of 7
vidya balan
विद्या महीने में एक या दो बार क्लीनअप जरूर लेती हैं। इसके अलावा वह कभी भी सोने से पहले मेकअप उतारना नहीं भूलती।
4 of 7
vidya balan
- फोटो : PTI
विद्या का मानना है अच्छी स्किन के लिए दो चीजों का होना बहुत जरूरी है, पहली नींद और दूसरा पानी। वह बताती हैं कि अगर वह पूरी नींद लेती हैं, तो उनकी स्किन पर अलग ही ग्लो आ जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
Vidya Balan
विद्या अपने बालों से बहुत प्यार करती हैं। अपने बालों का खास ध्यान रखने के लिए वह नारियल और मेथी के तेल से मसाज करती हैं। इसके अलावा अपने बालों के लिए वह एग यॉक और दही से भी मसाज करती हैं।
विज्ञापन
6 of 7
vidya balan
विद्या अपने बालों के लिए आयुर्वेदिक हेयर स्पा लेती हैं। वह जितना हो सके अपनी स्किन और बालों के लिए नेचुरल चीजों का सहारा लेती हैं। वह कभी शूटिंग के दौरान भी अपने बालों पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करने देती।
विद्या अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखती हैं। दिनभर खूब पानी तो पीती ही हैं, साथ ही नारियल पानी और एलोवेरा जूस भी पीना नहीं भूलती।