आपने कई बार वाइन पीने से होने वाले फायदों के बारे में सुना होगा। जरूरी नहीं हर कोई इसका सेवन करता हो क्योंकि हर किसी की फूड हैबिट्स अलग-अलग होती हैं। कोई वेजीटेरियन होता है तो कोई नॉन वेजिटेरियन। खाने में भले ही कोई वेजिटेरियन हो, लेकिन जब बात स्किन और बालों की हो तो लोगों को आपने चेहरे पर भी अंडा लगाते देखा होगा। ठीक इसी तरह अगर आप नॉन-अल्कोहोलिक हैं तो कोई बात नहीं, पर आप अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
red wine
मसाज करें
बाजार से अच्छी क्वालिटी की रेड वाइन खरीदकर रखें। पहले दिन कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आपको रेड वाइन को सीधे स्किन पर लगाना है। इसमें आप कुछ भी मिलाने की गलती न करें। इसे लगाने के बाद दो मिनट तक मसाज करें और पांच मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। अब गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।
विज्ञापन
3 of 6
fairness cream
कोल्ड क्रीम में मिलाकर करें प्रयोग
सर्दी में अमूमन लोग स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए कोल्ड क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। दूसरे दिन आपको क्रीम में रेड वाइन मिलाकर इस्तेमाल करना है। रात को सोते समय एक चम्मच क्रीम में दो चम्मच रेड वाइन मिलाकर चेहरे पर फेस पैक की तरह 10 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद हल्के हाथों से दो मिनट के लिए मसाज करें। अब कॉटन की मदद से अपना चेहरा साफ कर लें।
4 of 6
pomegranate face pack
इस तरह बनाएं वाइन फेस पैक
अगला स्टेप है वाइन फेस पैक। इसके लिए योगर्ट, शहद और वाइन को बराबर मात्रा में लेकर मिक्स कर लें। आपका पैक बनकर तैयार है। इस पैक को चेहरे पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह पूरी तरह सूख न जाएं। इसके बाद फेसफेस कर लें।
विज्ञापन
5 of 6
night cream
एक बार फिर मसाज करें
तीन दिन के बाद आपको आपकी स्किन पर ग्लो साफ दिखाई देगा। आज आपको एक बार फिर अपने चेहरे को रेड वाइन से साफ करना है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर रेड वाइन आपकी स्किन को एक टोन बानाने के साथ-साथ चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करेगी। चौथे दिन आपको वही करना है जो आपने पहले दिन किया। रात में रेड वाइन से चेहरा साफ करके सो जाएं।
पांचवें और आखिरी दिन आपको रेड वाइन से मसाज करने के बाद रेड वाइन पैक लगाना है। ऐसा करते वक्त एक बात का खास ख्याल रखें कि इन दोनों को करने के बीच समय कम होना चाहिए। इसके अलावा दोनों स्टेप्स करते वक्त वाइन को चेहरे पर 10 मिनट से ज्यादा न रखें। आपको अपनी स्किन में साफ असर दिखाई देगा। इसके अलावा आपकी स्किन ग्लो करेगी और आप फ्रेश फील करेंगी।