फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: पसीने से भी कमजोर हो जाते हैं बाल, खास तरह से रखें इनका ध्यान

Mon, 03 Jun 2024 01:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में त्वचा के साथ-साथ बालों का ध्यान रखना भी काफी जरूरी होता है। अगर आप बालों का ध्यान नहीं रखेंगे तो इससे कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
Hair Care Tips: चिलचिलाती गर्मी में लोगों की हालत काफी खराब है। कई जगहों पर तो पारा इस बार 50 डिग्री तक पार कर गया है। इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर सही तरह से सेहत का ध्यान न रखा जाए तो हीट स्ट्रोक होने की संभावना रहती है। ऐसे में लोग अपनी हेल्थ का काफी ख्याल रख रहे हैं। लगातार बढ़ती गर्मी में स्वास्थ्य के साथ-साथ अपनी त्वचा और बालों का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है।

तेज धूप की वजह से लोगों की त्वचा झुलसने लगती है, इसके साथ-साथ पसीने की वजह से बालों में चिपचिपापन की समस्या भी सामने आनी लगती है। अपनी त्वचा का ध्यान तो लोग रख लेते हैं लेकिन वो अक्सर अपने बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि गर्मी में आपके बाल कमजोर हों, तो कुछ टिप्स को अपनाकर आप बालों का ध्यान रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
जरूर करें तेल मालिश 

ज्यादातर लोगों को ये लगता है गर्मी के मौसम में बालों में तेल लगाना जरूरी नहीं होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। इस मौसम में भी बालों को सही पोषण प्रदान करने के लिए तेल मालिश काफी जरूरी है। अगर आप नियमित रूप से बालों में तेल मालिश करेंगे तो इससे बालों में किसी तरह के पोषण की कमी नहीं होगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock

हीटिंग ट्रीटमेंट है सही विकल्प

समय-समय पर बालों को हीटिंग ट्रीटमेंट जरूर देना चाहिए। इससे बालों में नमी बनी रहती है। अगर आपके पास स्पा जाने का वक्त नहीं है तो बिना देर किए आप घर पर ही तौलिये की मदद से भी हीटिंग ट्रीटमेंट दे सकते हैं। इसके लिए बस आपको गर्म पानी में तौलिया भिगोना है और फिर इसे निचोड़कर बालों में लपेट लेना है। 

4 of 5
गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock

जरूर इस्तेमाल करें कंडीशनर

इस मौसम में बालों की कंडीशनिंग का जरूर ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो थोड़े से दूध को लेकर उसे तेल की तरह ही बालों में लगाएं। कुछ देर बाद अपने बालों को धो दें। इससे आपके बालों में नमी की कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ध्यान - फोटो : iStock
हेयर मास्क है जरूरी

गर्मियों में समय-समय बालों में हाइड्रेटिंग हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपके बालों में पोषक तत्वों की कमी नहीं होगी। आप चाहें तो घर पर ही ये मास्क बनाकर तैयार कर सकते हैं। इससे भी आपके बालों को पोषण मिलेगा और वो कमजोर नहीं होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें