फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Beauty Tips: बिना पार्लर जाए वैलेंटाइन के लिए चमकाएं अपना चेहरा, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम

Thu, 12 Feb 2026 09:35 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Homemade Face Mask For Glowing Skin: अगर आप वैलेंटाइन डे के मौके पर सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं तो घर बैठे हमारा बताया फेस मास्क इस्तेमाल करके देख लें। 
विज्ञापन
1 of 7
आज इस्तेमाल करें ये फेस मास्क, जिससे वैलेंटाइन डे के दिन दमके आपका चेहरा - फोटो : Adobe stock
Homemade Face Mask For Glowing Skin: वैलेंटाइन डे हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि वो सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखे। इसके लिए लड़कियां पार्लर जाकर फेशियल कराती है्ं और स्किन के.र करती हैं। लेकिन अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए घर पर ही ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन पाना चाहती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बजाय आप प्राकृतिक चीजों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेंगे बल्कि स्किन को हेल्दी और फ्रेश भी बनाएंगे। खास बात यह है कि ये फेस मास्क घर में मौजूद सामान्य सामग्री से आसानी से तैयार किए जा सकते हैं।

इसके नियमित उपयोग से चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और स्किन सॉफ्ट व स्मूद बनती है। इस वैलेंटाइन डे पर अपने लुक को बनाएं और भी खास, वो भी बिना पार्लर जाए।
विज्ञापन

2 of 7
पहला फेस मास्क - फोटो : इंस्टाग्राम
 1. पहला फेस मास्क

बनाने का सामान
  • 1 चम्मच शहद
  • 1 चम्मच दही

 
विज्ञापन

3 of 7
पहला फेस मास्क - फोटो : freepik
इस्तेमाल की विधि

एक साफ बाउल में शहद और दही को अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। 15 मिनट तक लगा रहने दें। जब यह हल्का सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और हल्के हाथ से थपथपाकर सुखा लें।

सावधानी

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ऑयली है तो दही की मात्रा थोड़ी कम रखें। लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आंखों के आसपास यह मास्क न लगाएं।

 

4 of 7
दूसरा फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
 2. दूसरा फेस मास्क

बनाने का सामान
  • 1 चम्मच बेसन
  • चुटकी भर हल्दी
  • आवश्यकतानुसार गुलाब जल

 
विज्ञापन

5 of 7
दूसरा फेस मास्क - फोटो : freepik.com
इस्तेमाल की विधि

एक बाउल में बेसन और हल्दी मिलाएं। इसमें गुलाब जल डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर समान रूप से लगाएं। 15–20 मिनट तक सूखने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से धो लें।

सावधानी

हल्दी की मात्रा ज्यादा न रखें, वरना चेहरे पर पीला दाग आ सकता है। बहुत ज्यादा ड्राई स्किन वाले लोग इसमें कुछ बूंदें दूध या शहद मिला सकते हैं। आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें।

 
विज्ञापन

6 of 7
तीसरा फेस मास्क - फोटो : Freepik.com
3. तीसरा फेस मास्क

बनाने का सामान
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • कुछ बूंदें नींबू का रस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तीसरा फेस मास्क - फोटो : Freeepik.com
इस्तेमाल की विधि

एलोवेरा जेल में नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10–15 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे या सामान्य पानी से चेहरा धो लें।

सावधानी

संवेदनशील स्किन वाले लोग नींबू की मात्रा बहुत कम रखें। अगर जलन या खुजली महसूस हो तो तुरंत धो लें। धूप में निकलने से पहले इस मास्क का उपयोग न करें, क्योंकि नींबू त्वचा को सूरज की रोशनी के प्रति संवेदनशील बना सकता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें