फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day 2025: वैलेंटाइन डे के दिन चाहिए दमकता चेहरा तो आज रात कर लें ये पांच काम

Thu, 13 Feb 2025 05:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप रात भर में ग्लोइंग त्वचा पाना चाहते हैं, तो आज रात इन पांच चीजों को चेहरे पर लगा लें। इससे सुबह आपका चेहरा खिल उठेगा।
विज्ञापन
1 of 6
वैलेंटाइन डे के दिन चाहिए दमकता चेहरा तो आज रात कर लें ये पांच काम - फोटो : Instagram
Valentine Day 2025: कल वैलेंटाइन डे है, जिसका इंतजार युवाओं को सबसे ज्यादा रहता है। इस खास दिन को खास बनाने के लिए लोगों ने आज से तैयारी शुरू कर देगी होगी। सभी ने अभी से सोच लिया होगा कि वो कहां जाएंगे, कैसे अपने पार्टनर को उनके खास होने का एहसास कराएंगे। पर, क्या आपने खुद के लिए कुछ किया ?

यहां हम आपको एक रात में ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए कुछ घरेलू फेस पैक की जानकारी देने जा रहे हैं। हम यहां आपको ऐसे पांच फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा एक रात में ही खिल उठेगा। इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रसोई में रखी चीजों से आप दमकती त्वचा पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी और दही फेस पैक - फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी और दही फेस पैक 
  • हल्दी और दही में कई तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
  • ऐसे में आप सबसे पहले 1 चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं।
  • अब इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगाएं और फिर गुनगुने पानी से धो लें।
  • इसको लगाने से एक दिन में चेहरा चमकने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
ऐलोवेरा और विटामिन E फेस पैक - फोटो : Adobe stock
ऐलोवेरा और विटामिन E फेस पैक 
  • ये पैक भी इंस्टेंट ग्लो के लिए काफी अच्छा रहता है।
  • इसके लिए सबसे पहले 1 चम्मच फ्रेश ऐलोवेरा जेल लें और उसमें 1 विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाएं।
  • कुछ देर इस पैक से हल्के हाथों से मसाज करें और रातभर छोड़ दें।
  • इससे सुबह आपकी त्वचा काफी मुलायम हो जाएगी। 

4 of 6
शहद और बेसन फेस पैक - फोटो : इंस्टाग्राम
 शहद और बेसन फेस पैक
  • डीप क्लीनिंग और ग्लो के लिए इस पैक का इस्तेमाल करें।
  • ये पैक रातभर में मुंहासे को भी दूर कर सकता है।
  • इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच बेसन में आधा चम्मच शहद और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
  • पैक को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से मसाज करके धो लें।  
विज्ञापन

5 of 6
बादाम और दूध फेस पैक - फोटो : istock
 बादाम और दूध फेस पैक
  • यदि एक दिन में सॉफ्ट और ब्राइट स्किन चाहिए तो इस पैक का इस्तेमाल करें।
  • इस्तेमाल के लिए 4-5 बादाम को थोड़ी देर भिगोकर बारीक पीस लें।
  • बादाम को पीसने के बाद 1 चम्मच दूध मिलाएं और फिर पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं।
  • कुछ देर मसाज करें और चेहरा धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नींबू और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक - फोटो : Freepik
 नींबू और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक
  • यदि स्किन ऑयली है और रातभर में पिंपल्स से राहत चाहिए तो इस पैक का इस्तेमाल करें।
  • ये चेहरे के मुंहासों को काफी हद तक कम कर सकती है।
  • इसके लिए 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में आधा चम्मच नींबू का रस और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें