फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2023: प्रपोज डे पर दिखना है खूबसूरत, नेचुअल ग्लो के लिए अभी से अपनाएं ये टिप्स

Tue, 14 Feb 2023 12:05 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर आप घर पर भी नेचुरल निखार पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 8
प्रपोज डे - फोटो : istock
Valentine Day 2023: कौन नहीं चाहता कि वो सबसे खूबसूरत दिखे। पर, आज कल के बिगड़े हुए खान-पान और लाइफस्टाइल की वजह से बेहद कम उम्र में स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने आने लगती हैं। ऐसे में लोग पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। पर, कई बार तो उसके बाद भी किसी तरह का फायदा नहीं मिलता। ऐसे में अगर आप भी पार्लर जा-जा कर थक गई हैं, और अब और ज्यादा रुपये खर्च करना नहीं चाहतीं तो ये खबर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।

दरअसल, वैलेंटाइन वीक भी आने वाला है। तो अगर आप भी प्रपोज डे के दिन अपने पार्टनर को इंप्रेस करना चाहती हैं, तो हम आपको ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनको अपनाकर आप घर पर ही नेचुरल निखार पा सकती हैं। इस तरह के स्किन केयर रूटीन को आप घर पर ही फॉलो कर सकते हैं। इसे फॉलो करने पर आपके ज्यादा रुपये भी खर्च नहीं होंगे। इसकी मदद से प्रपोज डे पर आपकी स्किन ग्लोइंग दिखेगी। 
विज्ञापन

2 of 8
सुबह पीएं नींबू पानी - फोटो : istock
सुबह पीएं नींबू पानी

सुबह उठने के बाद अगर सबसे पहले आप नींबू पानी पिएंगी तो आपकी स्किन काफी ग्लो करने लगेगी। नींबू त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक होता है। 
विज्ञापन

3 of 8
खूब पीएं पानी - फोटो : istock
खूब पीएं पानी

ज्यादा से ज्यादा पानी पीने वालों का चेहरा हमेशा ग्लो करता है क्योंकि पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। 

4 of 8
दिन में दो बार करें फेशवॉश - फोटो : istock
दिन में दो बार करें फेशवॉश

दिन भर में सभी के चेहरे पर गंदगी और तेल जमा हो जाता है। ऐसे में सुबह और शाम को फेशवॉश करना कभी ना भूलें। 
विज्ञापन

5 of 8
जरूर लगाएं सनस्क्रीन - फोटो : pixabay
जरूर लगाएं सनस्क्रीन

घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। सनस्क्रीन खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो केमिकल रहित हो। 
विज्ञापन

6 of 8
हफ्ते में एक बार करें स्क्रब - फोटो : istock
हफ्ते में एक बार करें स्क्रब

फेस स्क्रब डेड सेल्स, डार्क पैच को हटाने में मदद करता है और चेहरे पर ग्लो लाता है। ऐसे में अगर आप भी घरेलु चीजों से फेस स्क्रब कर सकती है। सबसे आसान फेस स्क्रब की बात करें तो आप 1 कॉफी का पैक और थोड़ी सी चीनी के साथ उसमें नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं और दो मिनट तक स्क्रब करें और ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे पर काफी असर दिखाई देगा। 
विज्ञापन

7 of 8
चेहरे पर लगाएं एलोवेरा - फोटो : istock
चेहरे पर लगाएं एलोवेरा

एलोवेरा आपके चेहरे पर आने वाले पिंपल्स और दाग हटाने में मददगार है। ये त्वचा को हाइड्रेट भी करता है। 
विज्ञापन

8 of 8
पीएं हल्दी वाला दूध - फोटो : iStock
हल्दी वाला दूध

अगर आप सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएंगी तो इससे चेहरे के मुंहासे और निशान दूर होंगे। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे चेहरा साफ हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें