फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में नहाने के बजाय छिड़कते हैं खूब सारा डियो, जान लें सेहत को होगा कितना नुकसान

Fri, 06 Dec 2019 10:18 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
सर्दियों का मौसम आते ही लोग पानी से दूर भागना शुरू कर देते हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे तो पाउडर लगाकर टिपटॉप बन जाते हैं लेकिन बड़े लोग तरोताजा दिखने के लिए खूब सारा डियो छिड़कते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि न नहाकर डियो लगाने से शरीर की दुर्गंध तो दूर हो जाएगी लेकिन इससे आपको बहुत नुकसान पहुंचेगा। आगे की स्लाइड में जानें क्यों? 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixabay
विशेषज्ञों के अनुसार  यह बात साबित हो चुकी है कि डियो में मौजूद सामग्री हमारे शरीर और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। डियो में मौजूद ऐल्कोहॉल की वजह से त्वचा पर रेडनेस और खुजली होने लगती है जिससे पिग्मेंटेशन या वर्णकता की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
डियो में मौजूद ऐल्युमिनियम तत्व पसीने की ग्रंथी को बंद कर देते हैं। इस वजह से पसीना शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और संक्रमण के साथ-साथ डर्मेटाइटिस (डर्मेटाइटिस जिसे एक्जिमा भी कहा जाता है त्वचा से जुड़ी एक बीमारी है) होने का खतरा रहता है। पसीने की ग्रंथी में रुकावट आने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक और हानिकारक तत्व बाहर नहीं निकल पाते और यह भी शरीर के लिए अच्छा नहीं है।

4 of 5
- फोटो : instagram
विशेषज्ञों के अनुसार डियो में मौजूद ऐल्युमिनियम जैसी सामग्री ब्रेस्ट टीशू को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। अगर किसी के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा हो तो ऐसे व्यक्ति को डियो का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : pixabay
ये करें इस्तेमाल 
  • पसीने नहीं बैक्टीरिया से बदबू आती है इसलिए एंटीबैक्टीरियल यानि जीवाणुरोधी बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें।
  • ऐपल साइडर सिरका त्वचा के पीएच लेवल का संतुलन कर पसीने की बदबू और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें