फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमकती स्किन के लिए वरदान है मिल्क पाउडर, इस तरह करें इस्तेमाल

Wed, 07 Aug 2019 09:04 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
glowing skin
मानसून में स्किन का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में फेसपैक का नियमित इस्तेमाल करें। यूं तो बाजार में कई तरह के फेस पैक्स और मास्क मौजूद हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं जिनसे हमारी त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आप अपनी स्किन को पैंपर करने के लिए नैचुरल तरीका अपनाना चाहती हैं तो मिल्क पाउडर से बने फेस पैक्स का इस्तेमाल करें...
विज्ञापन

2 of 5
face pack
हम सभी जानते हैं कि स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है। खासकर ऑयली स्किन वालों के लिए तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। मुल्तानी मिट्टी और मिल्क पाउडर बराबर मात्रा में लेकर पानी से पेस्ट बनाएं। इस पैक में गुलाब जल की भी कुछ बूंदें डालें। थोड़ी देर सूखने दें, फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
lemon on skin
अगर आपकी स्किन बेजान हो गई है तो इसमें ताजगी भरने के लिए एक चम्मच मिल्क पाउडर में दो चम्मच नींबू का रस डालें। इस पेस्ट को हफ्ते में एक बार चेहरे पर लगाएं। सूखने पर साफ पानी से धो लें। इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक बढ़ जाएगी।

4 of 5
honey
चेहरे के मुंहासों से परेशान हैं तो मिल्क पाउडर में शहद और गुलाब जल मिलाकर लगाएं। हफ्ते में दो बार इस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए और ठंडे पानी से धो लें। कुछ दिनों में आपको अपने चेहरे पर इसका असर साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
er - फोटो : getty images
अगर आपके घर में केसर रखा है तो उसे मिल्क पाउडर में मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरा अच्छे से साफ कर लें। अब इस पेस्ट को लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें