फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉडीवॉश' की जगह नहाने के लिए इन देसी चीजों का करें इस्तेमाल, मिलेगी बीमारी मुक्त त्वचा

Thu, 05 Sep 2019 12:16 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को रोजाना नहाना चाहिए। यह हमारे दिनचार्य का अहम हिस्सा है। नहाने से शरीर की सफाई तो होती ही है साथ ही दिमाग भी तरोताजा होता है। इसके अलावा लोग अपनी त्वचा को पैंपर करने के लिए नहाते समय तमाम प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप चाहे तो नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिलाकर अपनी स्किन तथा स्वास्थ्य का ख्याल रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बेसन और दूध का उबटन
हफ्ते में दो बार अपने शरीर को साफ करने के लिए साबुन की जगह उबटन का इस्तेमाल करें। उबटन को बनाने के लिए बेसन में थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पूरे शरीर पर कुछ देर के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद शरीर को रगड़कर धो लें। इससे आपकी त्वचा से ड्राइनेस तो दूर होगी साथ ही आपकी स्किन की रंगत में भी सुधार आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pixabay
सेंधा नमक और फिटकरी
नहाने के पानी में एक चम्मच सेंधा नमक और फिटकरी मिलाने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इसके अलावा शरीर की थकान दूर होती है और मसल्स के दर्द में आराम मिलता है।

4 of 6
ग्रीन टी
नहाने के पानी में 4-5 ग्रीन-टी बैग डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड दें। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सीफायर के गुण होते हैं, जो आपकी हमारी स्किन के लिए एंटी-एजिंग और क्लींजर का काम करते हैं
विज्ञापन

5 of 6
नीम के पत्ते
नीम के 8-10 पत्तों को एक गिलास पानी में उबालकर छान लें। इस पानी को नहाने वाले पानी में मिला लें। इस पानी से स्नान करने से त्वचा में होने वाले इंफैक्शन और सूजन की समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपूर
एक बाल्टी पानी में 2 से 3 कपूर के टुकड़े डालकर उन्हें अच्छी तरह से मिला दें। इस पानी से नहाने से सिर व शरीर दर्द की परेशानी दूर होती है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें