Camphor and Camphor oil
- फोटो : Pixabay
दरअसल, पूजा में इस्तेमाल होने वाला कपूर त्वचा के लिए बहुत असरदार है। इसके एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से ये मुंहासे और एक्ने होने से रोकता है। वहीं चेहरे पर हुए धब्बे और टैनिंग वगैरह को दूर भगाना हो तो कपूर बहुत फायदेमंद है। कपूर को चेहरे पर लगाने के लिए अलग-अलग चीजों में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानें कपूर को कैसे करें चेहरे पर प्रयोग।