Underarms Smell: गर्मियों का मौसम आते ही शरीर का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। चिलचिलाती धूप की वजह से पसीने से पूरा शरीर भीग जाता है। गर्मियों में आने वाले पसीने के चलते त्वचा पर कई तरह की परेशानियां भी आमने आने लगती हैं, जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी अंडरआर्म्स की बदबू से होती है। पसीने से आने वाली बदबू की वजह से कई बार शर्मिंदगी तक उठानी पड़ती है।
अंडरआर्म्स में बदबू रहने के कारण आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इस बदबू को दूर करने के लिए लोग तमाम तरीके के महंगे-महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं, पर कोई फायदा नहीं मिलता। ये परफ्यूम कुछ देर तक तो सही रहते हैं, पर कुछ समय बाद ही इनका असर खत्म हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
lemon
करें नींबू के रस और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल
अंडरआर्म्स की बदबू से छुटकारा पाने के लिए एक बाउल में 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और फिर धो लें। हफ्ते में दो से तीन बार ऐसा करने से आपको राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
tomato
- फोटो : tomato
टमाटर है फायदेमंद
अंडरआर्म्स की बदबू को दूर करने के लिए आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस 5 मिनट के लिए टमाटर का गूदा अंडरआर्म्स पर लगाना है। हफ्ते में दो बार ऐसा करें।
4 of 7
हल्दी
हल्दी
हल्दी में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो अंडरआर्म्स की बदबू को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आपको बस हल्दी का पेस्ट बनाकर अंडरआर्म्स पर दस मिनट के लिए लगाना है, इससे आपको फायदा जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
5 of 7
apple cider vinegar
- फोटो : istock
सेब का सिरका
एक कटोरी पानी में सेब का सिरका मिलाकर अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं और अंडरआर्म्स की बदबू को बदबू को दूर भगाएं।
विज्ञापन
6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
गुलाब जल
एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल को लेकर अपने अंडरआर्म्स पर छिड़कें, इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। अगर आपके पूरे शरीर से बदबू आती है तो अपने नहाने के पानी में गुलाब जल मिलाएं।
रात में सोने से पहले अपने अंडरआर्म्स पर एलोवेरा का जेल लगाएं। सुबह इसे साफ पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से आपको दिन में बदबू से शर्मिंदा नहीं होना पड़ेगा।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें