फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beard Tips: दाढ़ी के बाल हो रहे सफेद तो इन नुस्खों से बना लें काला

Tue, 15 Nov 2022 06:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
beard - फोटो : istock
सिर के बालों के साथ ही कई बार दाढी के बाल भी असमय सफेद होने लगते हैं। कम उम्र में सफेद होती दाढ़ी की वजह से कई युवा क्लीन शेव ही रहते हैं। वो चाहकर भी घनी और बड़ी दाढ़ी का शौक पूरा नहीं कर पाते। अगर आपके दाढ़ी के बाल भी समय से पहले ही सफेद हो रहे हैं। तो घर के इन नुस्खों को आजमाएं। ये काफी कारगर साबित हो सकते हैं। 
वैसे तो सिर के बालों की तरह ही दाढ़ी के लिए कई सारे तेल, शैंपू और प्रोडक्ट आते हैं। जो दाढी की देखभाल के लिए होते हैं। लेकिन इन सारे प्रोडक्ट में केमिकल की कुछ ना कुछ मात्रा होती ही है। जो त्वचा को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप दाढ़ी के बालों को घरेलू तरीकों से काला करें। तो चलिए जानें दाढ़ी के बाल को किन नुस्खों की मदद से काला किया जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
beard - फोटो : Pixabay
ब्लैक टी
ब्लैक टी नेचुरल डाई का काम करती है। इसे दाढ़ी पर लगाने के लिए पानी के साथ उबाल लें। फिर छानकर ब्लैक टी को दाढ़ी पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद पानी से धो लें। इससे दाढी नेचुरली काली हो जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
til
तिल के बीच
तिल का प्रयोग खाने में किया जाता है। लेकिन बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए ये काफी कारगर साबित होती है। तिल के काले बीजों को रातभर पानी में भिगो दें। फिर सुबह पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट को दाढी पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो दाढ़ी को साफ कर लें। इससे दाढ़ी के बाल प्राकृतिक रूप से काले हो जाते हैं। 

4 of 5
Henna
लगाएं मेहंदी
मेहंदी पाउडर में नींबू का रस, नारियल का तेल और विनेगर मिलाएं। या फिर मेहंदी में शिकाकाई और नींबू का रस मिलाएं। साथ में नारियल का तेल भी डालें। इस पेस्ट को दाढ़ी पर लगाकर सूखने दें। जब सूख जाए तो धो लें। इससे पेस्ट से दाढ़ी के बाल नेचुरली काले हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diet - फोटो : iStock
सही डाइट है जरूरी
कम उम्र में ही दाढ़ी के बाल सफेद हो रहे हैं तो डाइट में विटामिन बी और ई की ज्यादा मात्रा को शामिल करें। अखरोट, फल और सब्जियों में विटामिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। जो बालों को सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें