Turmeric For Skin: घरेलू नुस्खों की बात हो और हल्दी का जिक्र न आए, ऐसा शायद ही कभी होता है। हल्दी को आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि माना गया है, जो त्वचा से लेकर सेहत तक के कई फायदों में इस्तेमाल की जाती है। पिंपल्स, टैनिंग, दाग-धब्बे या फिर स्किन ब्राइटनिंग, जैसी गंभीर समस्याओं में भी हल्दी एक कारगर उपाय मानी जाती है।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या जो हल्दी हम रोज सब्ज़ी में डालते हैं, वही हल्दी चेहरे पर लगाई जा सकती है? क्या वह स्किन के लिए सुरक्षित है या उससे एलर्जी हो सकती है? इस लेख में हम इसी सवाल का जवाब विस्तार से देंगे कि सब्जी में इस्तेमाल होने वाली हल्दी को स्किन पर लगाना ठीक है या नहीं, और अगर लगाना है तो किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।