फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब घर बैठे इन चार घरेलू उपायों से हटाएं 'अपर लिप्स' के अनचाहे बाल

Fri, 16 Aug 2019 05:56 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
जो दाढ़ी मूछ मर्दो के लिए शान होती है अगर वही महिलाओं के चेहरे पर हल्की सी भी दिख जाए तो चेहरे की खूबसूरती को रद्द कर सकती है। होंठ के ऊपर आने वाले बाल की वजह से कई बार महिलाओं को बेकार कमेंट्स का सामना भी करना पड़ता है। हालांकि,अपर लिप्स पर बाल आने के पीछे हार्मोनल या आनुवांशिक कारण दोनों हो सकते हैं। अगर आप इतनी छोटी सी चीज के लिए बार-बार पार्लर जाने से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इस जबरदस्त घरेलू नुस्खे से जरूर मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 4
हल्दी, दही और बेसन का कमाल
इसके लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में 2 चम्मच दही, एक चम्मच बेसन और 2 चुटकी हल्दी डालें। अब इसे अच्छे से मिलाएं और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने अपर लिप्स पर लगा लगाएं और हल्के हाथों से रब करें। 15-20 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर धीरे-धीरे से रब करके ठंडे पानी से धो लें।  
विज्ञापन

3 of 4
नींबू और चीनी 
एक कटोरी में नींबू का रस लें और उसमें  चीनी मिलाएं और इसको गाढ़ा हाने तक चलाते रहें।जब यह चासनी की तरह बन जाए, तो आप इसे अपने अपर लिप्स पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रहने दें। बाद में हल्के हाथों से मालिश करते हुए चेहरे को पानी से धो लें। आप ऐसा हर दूसरे या तीसरे दिन करें। 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : pixabay
हल्दी और कच्चा पपीता 
इसके लिए आप कच्चे पपीते के कुछ टुकड़े लें और उन्हें पीस लें। अब आप इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और इस पेस्ट को अच्छे से मिला लें। अब आप इस पेस्ट को अपने अपर लिप पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए सूखने दें। सूखने के बाद आप स्क्रबिंग करते हुए इसे साफ कर लें। आप सप्ताह में एक बार भी इसका इस्तेमाल करेंगे, तो असर नजर आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें