फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियन महिलाओं की खूबसूरती का राज है ये चीजें, आप भी अपनाकर पा सकती हैं दमकती त्वचा

Thu, 14 Jan 2021 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
korean beauty - फोटो : social media
कोरिया और जापान जैसे देशों की महिलाएं अपनी सुंदर, साफ और दमकती त्वचा की वजह से जानी जाती हैं। बहुत सी महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि वो उनके जैसी ही दमकती त्वचा की मालकिन बनें। कोरियन महिलाएं अपने ब्यूटी रूटीन को काफी सख्ती के साथ पालन करती हैं। हालांकि ये रूटीन काफी साधारण होता है और आप भी चाहें तो इस रूटीन को रोजाना अपनाकर साफ-सुथरी और दमकती त्वचा पाइए। तो चलिए जानें क्या है कोरिया की महिलाओं का वो खास ब्यूटी रूटीन जिसे वो हमेशा फॉलो करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरियन महिलाएं स्किन की सफाई के लिए और खुले पोर्स को बंद करने के लिए नींबू और पानी के मिश्रण का भाप लेती हैं। इसकी मदद से एक्ने और पिंपल से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा की रंगत भी साफ होती है। इस तरह का भाप लेने के लिए बस एक बड़े बर्तन में पानी को गर्म कर उसमे कुछ बूंदे नींबू के रस की डाल दें। अब इस गर्म पानी के ऊपर चेहरा ले जाकर तौलिए से सिर को ढंक लें। ध्यान रखें कि चेहरा भाप की गर्माहट से जलने ना पाए। कुछ-कुछ देर तक इसे लेने के बाद चेहरे को अच्छे से पोंछ लें। 
विज्ञापन

3 of 6
towel
गर्म पानी में तौलिये को भिगोकर इसे निचोड़कर चेहरा साफ करने से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है। जिससे चेहरे की रंगत वापस लौट आती है।

4 of 6
चेहरे की एक्सरसाइज
रोजाना दस मिनट की फेस एक्सरसाइज त्वचा के ढीलेपन को दूर करने में मदद करता है। इससे झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
cream - फोटो : Pixabay
कोरिया की महिलाएं मॉइश्चराइजर को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले हाथों में लेकर रगड़ लेती हैं। ऐसा करने से मॉइश्चराइजर में थोड़ी हाथों की गर्मी आ जाती है और त्वचा आसानी से सोख लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दूध - फोटो : पिक्साबे
बर्फ की ट्रे में दूध को भरकर फ्रीजर में जमाकर उसे चेहरे पर रगड़ने से त्वचा फ्रेश, क्लियर और ग्लोइंग नजर आने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें