फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने से पहले अपनाएं ये 5 'ब्यूटी हैक्स', मिलेगी खिली हुई त्वचा

Thu, 12 Dec 2019 04:15 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : social media
हर व्यक्ति की खूबसूरत दिखने की चाह होती है। वो अलग बात है कि मन की खूबसूरती तन की खूबसूरती से ज्यादा मायने रखती है। लेकिन अपनी त्वचा का ख्याल रखना भी आपका कर्तव्य है ताकि आप निखरी और खिली-खिली नजर आएं। अक्सर बदलते मौसम का नकारात्मक असर त्वचा पर पड़ता है ये अंदरूनी और ऊपरी रूप से आपकी खूबसूरती छीन सकता है। अगर दिन भर फुर्सत नहीं मिल पाती तो रात को सोते वक्त ये 5 काम जरूर करें और खुद फर्क देखें। 

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
ब्रश 
रात में सोने से पहले ब्रश करना भी बहुत जरूरी होता है। रात में खाना खाने के बाद अगर आप बिना ब्रश किए ही सो जाते हैं तो आपके दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं।जिसकी वजह से आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं। सोने से पहले इसलिए ब्रश करना जरूर होता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
सोने से पहले नहाएं
रात में सोने से पहले जरूर नहाएं। ऐसा करने से आपके शरीर पर जमा दिनभर की गंदगी दूर होती है और आपकी त्वचा सांस ले पाती है। नहाने के पानी में आधा घंटा पहले गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल लें। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे।

 

4 of 7
बालों को सुलझा लें
सोने से पहले अपने बालों को जरूर सुलझा लें। इससे आपके बाल सुबह कम फंसेंगे और कम टूटेंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
शरीर पर मॉश्चराइजर 
सोने से पहले पूरे शरीर पर मॉश्चराइजर लगाना न भूलें। इससे त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और सुबह उठकर त्वचा खिंची-खिंची भी महसूस नहीं होगी।



 
विज्ञापन

6 of 7
हल्दी वाला दूध
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। इससे आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं जिससे खून साफ हो जाता है। हल्दी वाला दूध पाने से आपकी त्वचा भी निखर जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रीम से मसाज 
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। सोने से पहले अपनी आंखों को चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें