फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा की कई समस्याओं के लिए अमृत है टमाटर, आजमाएं ये टिप्स

Sun, 28 Apr 2019 01:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौसम कोई भी हो त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरुरी है। हर मौसम में त्वचा पर अलग असर पड़ता है। गर्मियों में रूखी और बेजान त्वचा से काफी लोग परेशान होते हैं। ऐसे में सौंदर्य प्रसाधनों की जगह बेहतर होगा अगर आप घरेलू उपचार की सहायता लें। आपकी रसोई में ही कई ऐसी चीजें हैं जिसके होते हुए महंगे उत्पादों की जरुरत नहीं पड़ेगी। उनमें से एक है टमाटर जिसे सुपरफूड कहा जाता है। इसकी मदद से यूं शाइनी बना सकते हैं अपनी त्वचा। 


 
विज्ञापन

2 of 4
ऐसे रखें बदलते मौसम में त्वचा का ख्याल 
-अगर आपकी स्किन के पोर्स खुल गए हैं, तो आपको टमाटर का जूस पीना चाहिए या फिर इसे चेहरे पर लगाना चाहिए।
-टमाटर का जूस चेहरे पर एस्ट्रिजेंट के रूप में काम करता है। एक टेबल स्पून टमाटर के जूस में चार-पांच बूंदें नींबू के रस की डालें और चेहरे पर लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। खुले पोर्स की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
-ब्लैकहेड प्रभावित हिस्से पर टमाटर के स्लाइस को रगड़ने से आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
-विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, टमाटर नेचुरल सनस्क्रीन के रूप में काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन अल्ट्रा-वॉयलट (यूवी) किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
-टमाटर सेलुलर डैमेज से लड़ते हैं, नमी को बरकरार रखते हैं, जिससे झुर्रियों को रोका जा सकता है। 
-टमाटर में मौजूद एसिड आपके पिंपल को कम करने और त्वचा को साफ करने में मदद करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें