फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगी 5 रुपए की ये चीज, 10 दिन में दिखेगा असर

Thu, 01 Nov 2018 12:39 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
acne - फोटो : Image Source: File Photo
विज्ञापन
सुंदर दिखना हर किसी की चाहत होती है। हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन क्लीन एंड क्लियर हो, क्योंकि दाग-धब्बे अच्छी खासे चेहरे को बिगाड़ देते हैं। लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए तमाम प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे घर पर रखी इस 5 रूपये की चीज से आप दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

camphor - फोटो : Image Source: File Photo
स्किन से दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कपूर वरदान समान है। पुराने जमाने से ही महिलाएं चेहरे के दाग-धब्बे हटाने के लिए इसका इस्तेमाल करती रही हैं। यह न सिर्फ आपके चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करता है साथ ही आपके चेहरे में निखार लाने का काम भी करता है। अगर आपकी भी स्किन पर दाग-धब्बों ने ग्रहण लगा रखा है तो आप कपूर का इस्तेमाल कर इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह करें इसका इस्तेमाल...

night cream - फोटो : Image Source: File Photo
कपूर और नारियल तेल को मिलाकर रोजाना सोते समय चेहरे पर लगाने से धीरे-धीरे मुहांसे और दाग-धब्बे ठीक होने लगते हैं। कुछ दिनों में आपका चेहरा एकदम साफ होने लगेगा।
विज्ञापन

dark skin
आप कपूर से फेस मास्क भी तैयार कर सकते हैं जो आपकी स्किन से पिंपल और स्पॉट्स को दूर करने में मदद करेगा। इसके लिए आपको दो चम्मच मुलतानी मिट्टी, गुलाब जल, आधा चम्मच लौंग पाउडर और चुटकी भर कपूर को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करे। अब इसे अपनी स्किन पर आधा घंटा लगाकर छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें