फेस्टिव सीजन में लड़कियों को हमेशा सबसे ज्यादा चिंता जिस बात की सताती है वह यह कि आखिर वह कैसे अपने लुक को सबसे अलग करें? दिवाली में कुछ दिन बचे हैं और ऐसे में अगर आप भी इसी सोच में डूबी हैं कि ऑफिस की पार्टी से लेकर दोस्तों संग पार्टी में आप क्या लुक करें तो हम आपकी इस परेशानी को छूमंतर कर देते हैं।
eye makeup
- फोटो : Instagram
बर्ड ऑफ पैराडाइस मेकअप
इस दिवाली आप स्मोकी आई या फिर कैट आई ट्राई कर सकती हैं। ये दोनों ही लुक काफी ट्रेंड में हैं और इसे अपनाकर आप कुछ हटकर भी नजर आएंगी। इस आई मेकअप को करने के लिए ज्यादा रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको ये कलर ज्यादा भड़कीला लगे तो इसे काले रंग के साथ अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
मेकअप
- फोटो : Image Source: File Photo
ऐसे पाएं ये खास लुक
इस लुक को पाने के लिए नीऑन और पिंक रंग की अपेक्षा पीकॉक जैले रंगों का चुनाव करें। मेकअप को करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये रंग एक ही तरह के न हों।
lips
- फोटो : Image Source: File Photo
लगाएं सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक
अक्सर लोग सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक लगाने में कतराते है। जब भी लिपस्टिक लगाने की बारी आती है तो वो डल रंगों का चुनाव करते हैं। अगर आप ऐसा ही करती हैं तो बिल्कुल न करें। रेड, ऑरेंज जैसे कलर को लगा सकती है। ये रंग बहुत आकर्षक होते हैं।
festive make up
- फोटो : Instagram
आप चाहे तो गोल्डन समोकी आईज लुक भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपके लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके साथ ही यह पार्टी में आपको सबसे अलग लुक भी देगा।
hairstyle
- फोटो : Instagram
आप हेयरस्टाइल से भी अपने लुक को अलग कर सकते हैं। इसके लिए आप खुले बालों के साथ ब्रेडेड क्राउन ट्राई कर सकते हैं। अब जब दिवाली है तो जाहिर सी बात है आप कुछ एथनिक ही पहनेंगी और इसके साथ ये हेयरस्टाइल बेहतर आॅप्शन है।