फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

Mon, 13 Mar 2017 09:04 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 7
होली
रंगों का त्यौहार यानी होली में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। लोगों ने इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है लेकिन कुछ लोग त्वचा खराब होने के डर से होली आने पर घर में छिपकर बैठ जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा है तो घबराइए नहीं, आज हम कुछ ऐसे टिप्स जानेंगे जिन्हें आजमाकर आप बिना डरे होली का मजा उठा पाएंगे। 
विज्ञापन

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

2 of 7
होली
- होली खेलने से पहले शरीर पर अच्छी तरह से सरसों का तल मल लें। इससे रंग हटाते समय आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

3 of 7
होली
- होली से पहले लोग बाल धोने से बचते हैं। वे सोचते हैं कि होली खेलने के बाद एक ही बार बाल धो लिए जाएंगे। लेकिन बता दें कि गंदे बालों में रंग लगने से बाल और भी ज्यादा गंदे हो जाएंगे। साथ ही रंग भी आसानी से नहीं हटता। इसलिए बालों को धोकर और तेल लगाकर ही होली खेलनी चाहिए।

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

4 of 7
होली
- आंखों को रंगों से बचाने के लिए चश्मा लगाकर होली खेलें। इससे आपकी आंखें सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

5 of 7
होली
- हो सके तो बाजार में मिलने वाले रंगों से होली खेलने से बचें। इसके लिए आप घर ही हर्बल रंग बना सकते हैं। ये बाजारी रंगों की तरह आपकी त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते।
विज्ञापन

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

6 of 7
होली
- होली खेलते समय ऐसे कपड़े पहने जिनमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। तंग कपड़ों में आप होली का अच्छे से मजा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली खेलने से पहले जरूरी है बाल धोना, इन बातों का भी रखें ध्यान

7 of 7
होली
- बाहर धूप में होली खेल रहे हैं तो चेहरे पर सनस्क्रीन लोशन लगाना ना भूलें। ये आपके लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें