फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Buy Lehenga Online: ऑनलाइन खरीदना है लहंगा तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना पैसे होंगे बर्बाद

Wed, 15 Jan 2025 12:02 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप ऑनलाइन लहंगा खरीदना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। ऐसा करने से आपके पैसे बर्बाद नहीं होंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
ऑनलाइन खरीदना है लहंगा तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram
Tips To Buy Lehenga Online: खरमास खत्म होने के बाद से ही अब शादी का सीजन शुरू हो गया है। जिनके घरों में शादी है, उन्होंने दोबारा से शादी की तैयारियां शुरू कर दी होगी। शादी का दिन दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ शादी का दिन उनके घर वालों, दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए भी काफी खास रहता है।

घर में किसी की शादी पक्की होने के बाद से महिलाएं और लड़कियां खरीदारी शुरू कर देती हैं। अभी फिलहाल सर्दी के दिन चल रहे हैं, ऐसे में महिलाएं ऑनलाइन खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

ऐसे में यदि आप भी ऑनलाइन लहंगा खरीदने का सोच रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें, क्योंकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि ऑनलाइन लहंगा खरीदने की वजह से पैसे बर्बाद हो जाते हैं। यहां हम आपको इन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आपका समय और पैसे वेस्ट न हो। 
विज्ञापन

2 of 7
सही बेवसाइट से खरीदें - फोटो : instagram
सही बेवसाइट से खरीदें

यदि ऑनलाइन खरीदना चाहती हैं तो हमेशा विश्वसनीय और प्रमाणित वेबसाइट से ही खरीदारी करें।  नकली वेबसाइट से बचने के लिए उनकी URL को ध्यान से जांचें।  आजकल इंस्टाग्राम पर कई ऐसे पेज एक्टिव हैं, जहां बेहद कम दामों में लहंगे मिल जाते हैं। बहुत से पेज तो असली में काम करते हैं, लेकिन अक्सर ऐसी शिकायत सुनने को मिलती है कि ऐसे पेज पैसे तो ले लेते हैं, लेकिन सामान या तो भेजते नहीं हैं या फिर खराब भेज देते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
साइज को देखें - फोटो : instagram
साइज को देखें

ऑनलाइन लहंगा खरीदने के लिए सबसे पहले अपनी माप सही तरीके से लें और लहंगे के साथ दिए गए साइज चार्ट का मिलान करें। अगर साइज के विकल्प में कंफ्यूजन हो, तो सपोर्ट टीम से संपर्क करें। बिना मापे लहंगा न खरीदें। 

4 of 7
कपड़े की गुणवत्ता का ध्यान दें - फोटो : instagram
कपड़े की गुणवत्ता का ध्यान दें

ऑनलाइन जब भी कुछ खरीदते हैं तो उसका डिस्क्रिप्शन पढ़ें। लहंगे का फैब्रिक (जैसे सिल्क, जॉर्जेट, नेट) और उसकी क्वालिटी की जानकारी अच्छे से पढ़ें।   ये यदि आपके अनुकूल हो, तभी लहंगा खरीदें, वरना न खरीदें। 
विज्ञापन

5 of 7
रिटर्न और रिफंड पॉलिसी देखें - फोटो : instagram
रिटर्न और रिफंड पॉलिसी देखें

खरीदने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि रिटर्न और रिफंड पॉलिसी क्या है। यदि लहंगा पसंद न आए या डिफेक्टिव हो, तो उसे वापस करने का विकल्प उपलब्ध हो। कई बार इसमें रिफंड पॉलिसी न होने की वजह से पैसा बर्बाद होने की आंशका रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
असल रिव्यू देखें - फोटो : instagram
असल रिव्यू देखें

अक्सर वेबसाइट पर फोटो एडिटेड होती हैं, इसलिए कस्टमर द्वारा अपलोड किए गए रिव्यू और असली फोटो जरूर देखें। पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रकार के रिव्यू पर ध्यान दें। यदि किसी लहंगे में असल फोटो नहीं दी गई है, तो उसकी रिफंड पॉलिसी देखकर ही उसे खरीदें। ताकि अगर लहंगा खराब आए तो आप उसे वापस कर सकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डिलिवरी समय और चार्जेज - फोटो : instagram
डिलिवरी समय और चार्ज देखें

यदि आपको लहंगा किसी खास मौके के लिए चाहिए, तो उसकी डिलीवरी समय सीमा को जांचें। फ्री डिलीवरी है या नहीं, यह भी ध्यान में रखें। एकदम आखिर में यदि डिलिवरी डेट है, तो उसे मंगवाने से बचें। कई बार किसी कारण से डेट डिले भी हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें