40 की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस दिखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी त्वचा को जवां और टाइट रखने के लिए काफी सारे जतन करती हैं। त्वचा की सही तरीके से देखभाल करने से चेहरे पर उम्र का असर कम होता है और आप जवां दिखती हैं। लेकिन चेहरे के साथ वो शरीर के इन अंगों की देखरेख नहीं करती हैं। जिसकी वजह से पहली नजर में देखकर लोग आपकी सही उम्र का अंदाजा लगा लेते हैं। और आप सोच में पड़ जाती होंगी कि आखिर इसे कैसे मेरी सही उम्र के बारे में पता चला।
अगर आप चाहती हैं कि 40 की उम्र के बाद भी आप जवां ही दिखें तो शरीर के इन हिस्सों की भी ठीक से देखभाल करें।