फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलने से पहले अपनाएं ये टिप्स, रंग छुड़ाने में नहीं होगी दिक्कत, त्वचा को नहीं होगा कोई नुकसान

Tue, 10 Mar 2020 07:41 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
holi
देशभर में होली खूब जोरशोर से मनाई जा रही है। होली में आप भी रंगों में सराबोर होने के बाद उसे छुड़ाने के तरीके सोच रखे होंगे। होली खेलते समय रंग त्वचा और बालों को नुकसान ना पहुंचाए इस बात का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर रंगों से त्वचा को खराब होने से बचाना है तो पहले से कुछ बातों का ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन

2 of 8
holi
होली के दिन पहनने के लिए जब भी पुराने कपड़े निकालें। इस बात का ध्यान रखें कि ऐसे कपड़े पहले जो ज्यादा से ज्यादा शरीर को ढक लें। हर्बल रंगो से होली खेलें तो ज्यादा बेहतर होगा।
विज्ञापन

3 of 8
होली - फोटो : अमर उजाला
रंग खेलने से 25 से 30 मिनट पहले शरीर के खुले हिस्सों पर अच्छे से तेल या फिर माश्चराईजर लगाएं। त्वचा पर जितनी चिकनाहट होगी उतना ही रंग कम असर करेंगे।

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
रंग खेलने के चक्कर में त्वचा सूखने लगती है। बाहरी चीजों के अलावा अंदर से भी त्वचा को पोषण देना भी जरुरी है। इसके लिए खूब सारा पानी पीते रहें। इसके अलावा खूब सारा जूस और ग्लूकोज भी पीते रहें। त्वचा रुखी होने से नुकसान ये है कि इससे हानिकारक केमिकल त्वचा के अंदर चले जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
lip balm - फोटो : pixa
सिर्फ क्रीम या तेल लगा लेने से फायदा नहीं होगा। रंग खेलने पहले होठों और कानों पर वैसलीन लगा लें। कई बार कान और होठों का ख्याल रखना तो भूल जाते हैं और फिर रंग लग जाता है, जिसे छुड़ाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन

6 of 8
होली खेलते छात्र(File Photo) - फोटो : अमर उजाला
रंग छुड़ाना सबसे ज्यादा मशक्कत वाला काम हो जाता है। इसके लिए सबसे बेहतर ये है कि गीले रंग लगे हो तभी उसे छुड़ा लें। अगर रंग सूख गए तो उसे छुड़ाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

7 of 8
चेहरे से रंग साफ करने के लिए रगड़े ना, बल्कि हल्के हाथों से साफ करें। एक काम और कर सकते हैं रंग साफ करने के लिए बेसन का पेस्ट बनाकर उसे चेहरे पर लगाएं। इसके अलावा हल्के गर्म पानी में नमक और थोड़ा से बेबी ऑयल या फिर तेल की बूंदें डालकर उस पानी से नहाएं। 
विज्ञापन

8 of 8
lemon water - फोटो : social media
रंगों को छुड़ाने के लिए फेशियल, ब्लीच या पार्लर जाकर स्क्रबिंग का सहारा ना लें। नुकसान कर सकता है। नींबू के छिलके से रंग छुड़ाना सबसे प्राकृतिक तरीका है। नहाने के बाद पूरे शरीर पर माश्चाईजर जरुर लगाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें