फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Glowing Skin: 50 की उम्र में चाहिए 25 वाला ग्लो तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन

Thu, 06 Mar 2025 06:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन 25 की उम्र जैसी ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, तो बस कुछ जरूरी स्किन केयर स्टेप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें।

 
विज्ञापन
1 of 6
50 की उम्र में चाहिए 25 वाला ग्लो तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन - फोटो : Adobe stock
Tips For Glowing Skin: अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन 25 की उम्र जैसी ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, तो बस कुछ जरूरी स्किन केयर स्टेप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में बदलाव आना सामान्य है, लेकिन सही देखभाल से आप 50 की उम्र में भी युवा और दमकती त्वचा पा सकते हैं।
 
यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्किन 25 की उम्र जैसी ग्लोइंग और हेल्दी दिखे, तो बस कुछ जरूरी स्किन केयर स्टेप्स को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। अगर आप इस स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं, तो आपकी स्किन जवां, हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहेगी। बस रोजाना सही प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करें, हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और खुद से प्यार करें।  
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे की क्लींजिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
 चेहरे की क्लींजिंग है जरूरी
 
 रात को कभी भी बिना चेहरा धोए न सोएं। दिनभर की गंदगी, पसीना और प्रदूषण आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके लिए माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें, जिससे स्किन ड्राई न हो। डेड स्किन हटाने के लिए हफ्ते में दो से तीन बार स्क्रब करके अपनी त्वचा को चमकाएं।
विज्ञापन

3 of 6
मॉइश्चराइजिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
 मॉइश्चराइजिंग है जरूरी

बढ़ती उम्र में ग्लो बरकरार रखने के लिए त्वचा को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक समय के बाद त्वचा पर रूखापन और झुर्रियां आ सकती हैं। इसलिए ऐसे सीरम का इस्तेमाल करें, जिसमें हयालुरोनिक एसिड उपलब्ध हो। फेस मसाज के लिए आप नारियल या बादाम तेल का चयन कर सकते हैं। 

4 of 6
एंटी-एजिंग केयर - फोटो : Adobe stock
एंटी-एजिंग केयर

यदि आपके चेहरे पर झुर्रियां आ रही है तो इससे बचाव के लिए एंटी-एजिंग स्किन केयर अपनाना जरूरी है। इसके लिए विटामिन C सीरम का इस्तेमाल करें, जोकि फाइन लाइन्स और पिग्मेंटेशन कम करता है। ग्रीन टी या कोलाजेन फेस मास्क भी हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
सनस्क्रीन - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन 

सनस्क्रीन का लगातार इस्तेमाल एजिंग को रोकता है। इसके लिए SPF 40 या 50 वाला सनस्क्रीन रोजाना लगाएं। इसका इस्तेमाल हर दो से तीन घंटे में करें, और सनस्क्रीन लगाने के 20 मिनट बाद ही बाहर जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घरेलू नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
घरेलू नुस्खे अपनाएं

नेचुरल ग्लो के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। जैसे कि यदि डार्क स्पॉट्स हटाने के लिए हल्दी और दूध का फेस पैक का इस्तेमाल करें। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन को टाइट करने के लिए किया जा सकता है। शहद और दही का फेस मास्क नेचुरल ब्राइटनेस के लिए किया जा सकता है।

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें