Tips For Beard Growth: यदि आप घनी दाढ़ी पाना चाहते हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर आप अभिनेताओं के जैसी दाढ़ी पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
घनी दाढ़ी नहीं आती? नींबू और तेल का ये नुस्खा बना सकता है लुक को दमदार
- फोटो : Adobe stock
Tips For Beard Growth: आजकल के लड़कों में दाढ़ी रखने का काफी क्रेज है। दाढ़ी लुक को काफी स्टाइलिश बना देती है। इस लुक को क्लासी बनाने के लिए लड़के हर हफ्ते सैलून जाकर दाढ़ी सेट कराते हैं। पर, बहुत से लड़के इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके चेहरे पर घनी दाढ़ी नहीं है। ऐसे में कुछ नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।
ये नुस्खे बिना किसी केमिकल की मदद से दाढ़ी उगने में मदद करेंगे। खासबात ये है कि इन नुस्खों को आजमाने के लिए आपको न तो पैसे खर्च करने पड़ेंगे और न ही इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। तो चलिए बिना देर किए आपको एक ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नींबू से दाढ़ी घनी करने के लिए जरूरी सामान
- फोटो : Freeepik.com
नींबू से दाढ़ी घनी करने के लिए जरूरी सामान
1 नींबू का रस
1 चम्मच नारियल तेल
विज्ञापन
3 of 6
नींबू से दाढ़ी घनी करने का तरीका
- फोटो : Freepik
विधि
इसके इस्तेमाल करना काफी आसान है। घनी दाढ़ी पाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में नींबू का रस और तेल को अच्छे से मिक्स करें।
4 of 6
नींबू से दाढ़ी घनी करने का तरीका
- फोटो : instagram
अब इस मिश्रण को दाढ़ी वाले हिस्से में हल्के हाथों से मसाज करें। इसे आपको कम से कम 15 मिनट तक ऐसे ही रखना है और फिर अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेना है। आप इस पेस्ट को सप्ताह में तीन बार दोहरा सकते हैं। इससे आपके चेहरे पर कुछ ही दिनों में घनी दाढ़ी उगने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 6
नींबू से दाढ़ी घनी करने का तरीका
- फोटो : istock
कैसे करता है काम
यदि आप इस पेस्ट को नियमित रूप से अप्लाई करेंगे तो इसका असर कुछ ही दिन में दिखने लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी रखते हैं और बालों की जड़ों को उत्तेजित करते हैं।
यदि आप अपने चेहरे ये पेस्ट इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट अवश्य कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू में एसिड होता है, तो इसे अप्लाई करने से आपके चेहरे पर एलर्जी हो सकती है। इस पेस्ट को अप्लाई करने के बाद धूप में लगाकर बिल्कुल न निकलें, इससे स्किन जल सकती है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।