फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Beauty Hacks: बिजी शेड्यूल होने के बावजूद खुद को ऐसे करें पैंपर

Fri, 30 Nov 2018 09:25 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
make up base
अगर आप भी एक वर्किंग वुमेन हैं तो इस बात को भला आपसे अच्छा कौन समझ सकता है। हम बात कर रहे हैं बिजी शेड्यूल के चलते अपनी त्वचा और बालों की ठीक तरीके से देखभाल न कर पाने की। ज्यादातर लड़कियां और महिलाएं ऑफिस और घर के कामों के चलते खुद का ध्यान नहीं रख पाती हैं। तो चलिए आपकी ये परेशानी थोड़ी कम कर देते हैं। वूनिक डॉट कॉम की चीफ स्टाइलिस्ट भव्या चावला ने कुछ ऐसे टिप्स और हैक्स शेयर किए हैं जिन्हें फॉलो कर आप अपने बिजी शेड्यूल में भी खुद का ख्याल रख सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
face wash
सुबह उठकर सबसे पहला काम करें कि ठंडे पानी से अपने मुंह के धोएं। यह सर्वश्रेष्ठ ब्यूटी रेजिम में से एक हैं। ऐसा करने से आपकी त्वचा में नमी बनी रहेगी और आपके खुले रोमछिद्रों भी टाइट हो जाएंगे और साथ ही कील-मुंहासे भी नहीं होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
face wash
सुबह जल्दबाजी में आप सही से हेयरवॉश नहीं कर पाती तो अब से जिस दिन बाल धोने हो उससे एक दिन पहले रात में ही इन्हें वॉश कर लें। इससे आपका समय तो बचेगा ही। इसके अलावा अगर आप इन्हें बांध कर सोएंगे तो सुबह आपके बाल लूज कर्ल हो जाएगे। आप चाहे तो ऐसे में बन भी बना सकती हैं।

4 of 5
foot
अपने पैरों को भी पैंपर करें। इसके लिए रात में सोते समय वेसलिन या पेपरमिंट मॉइश्चराइजर को पैरों पर लगा कर सोएं। दफ्तर से वापस लौटकर मेकअप हटाने के लिए वाइप्स का इस्तेमाल करें। रिमूवर्स के मुकाबले वाइप्स से मेकअप हटाना आसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manicure
मैनीक्योर को हटाने की लंबी प्रक्रिया के बजाए उसके उभरते हिस्सों को छिपाएं। इसके लिए आपको नाखूनों के बेस से ग्लिटर-शेड इफेक्ट बनाना होगा। यह क्रिएटिव है। अच्छा दिखता है। कॉन्ट्रास्टिंग रंगों से भी खेल सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें