वैसे तो चेहरे की हर चीज आपकी पर्सनैलिटी को निखारती है फिर चाहे वो आपकी आंखें हो या फिर होंठ। अक्सर आपने लड़कियों को अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के लिप बाम और लिपस्टिक लगाते हुए देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी थेरेपी बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने लिप्स को नैचुरल तरीके से खूबसूरत बना सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 5
लिप बाम
होठों पर लगातार लिपस्टिक और लिप बाम लगाने से एक समय के बाद आपको होठों का नैचुरल रंग फींका पड़ने लगता है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ये लिप मास्क थेरेपी आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।
पढ़ेें- क्या आप किसी दूसरे के ईयरफोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको भी हो जाएगी ये अजीब बीमारी
विज्ञापन
3 of 5
ब्यूटी टिप्स
इस लिप मास्क थेरेपी के लिए सिलिकॉन बेस का इस्तेमाल किया जाता है। इस मास्क में कॉलेजन प्रोटीन, मिनिरल्स , हाइड्रेटिंग एजेंट और जोजोबा ऑइल का प्रयोग किया जाता है। इसे कम से कम अपने होठों पर 10 से 15 मिनट लगाए रखें और फिर थोड़ी देर बाद उतार दें।
4 of 5
लिप बाम
इस बेस को लगाने से आपके होठों को नमी मिलेगी साथ ही उन नर्व्स को मजबूती देगा जो होठों को ब्लड सर्कुलेट करता है। लिप बाम या फिर लिपस्टिक लगाने से होठों पर कालापन आ जाता है साथ ही क्रैक भी हो जाते हैं। इस समस्या से छुटकारा लिप मास्क दिलाता है।
लिप मास्क फिलर का काम करता है। इसमें मौजूद बायोटीन होठों की त्वचा को एनर्जी देता है और विटामिन होठों की डार्कनेस को दूर करता है। कुछ देर तक इसे होठों पर लगाने से इस मास्क में मौजूद सभी तत्व अपने आप काम करना शुरू कर देते हैं और आपको होठों की खूबसूरती वापस आ जाती हैं।