फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Sensitive Skin: सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को कभी नहीं भूलनी चाहिए ये बातें

Mon, 02 Jun 2025 10:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tips For Sensitive Skin: यदि आपकी त्वचा भी संवेदनशील है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना इससे आपको ही परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को कभी नहीं भूलनी चाहिए ये बातें - फोटो : Adobe stock
Tips For Sensitive Skin: जून का महीना आते ही मौसम का मिजाज काफी बदलने लगा है। कभी तेज धूप होती है, तो कभी बारिश की वजह से माहौल काफी खुशनुमा हो जाता है। इस बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ता है, जिनकी स्किन सेंसिटिव होती है।

संवेदनशील त्वचा वाले लोग यदि इस मौसम में अपनी स्किन का ध्यान सही से न दें, तो उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको उन लोगों को खासतौर पर रखना है, जिनकी त्वचा संवेदनशील है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने चेहरे को चमकता रख पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
गर्म पानी से रहें दूर - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी से रहें दूर

इस बदलते मौसम में संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को गर्म पानी से तो खासतौर पर दूरी बना लेनी चाहिए। गर्म पानी त्वचा का प्राकृतिक तेल काफी हद तक हटा देता है और ड्राइनेस व जलन बढ़ा सकता है। इसलिए इस मौसम में ठंडा पानी ही इस्तेमाल करें, ताकि आपको किसी तरह की परेशनी का सामना न करना पड़े। 

 
विज्ञापन

3 of 6
कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले करें पैच टेस्ट - फोटो : Adobe stock
कुछ भी इस्तेमाल करने से पहले करें पैच टेस्ट

यदि कुछ नया प्रोडक्ट खरीदने जा रहे हैं तो पहले पैच टेस्ट करें। भले ही उस प्रोडक्ट में लिखा हो कि वो खासतौर पर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों के लिए ही बना है, तब भी पहले पैच टेस्ट करें और उसके बाद ही उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। इसी से आप अपने लिए परफेक्ट प्रोडक्ट की तलाश कर पाएंगे। 

 

4 of 6
सूरज से बचें - फोटो : Adobe stock
सूरज से बचें

इस मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें आपकी त्वचा को पूरी तरह से डैमेज कर सकती हैं। इसलिए चाहे घर से बाहर निकलें या फिर घर में ही रहें, लेकिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। ये आपको सूरज की हानिकारक यूवी किरणों से सुरक्षित रखेगी। इसका इस्तेमाल आपके लिए बेहद जरूरी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी - फोटो : Adobe stock
केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बनाएं दूरी

केमिकल वाले प्रोडक्ट आपके लिए परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए कोई भी प्रोडक्ट खरीदते समय देखें कि उसपर सेंसिटिव स्किन का लेवल लगा है या नहीं। यदि लेवल नहीं लगा है तो इसमें मौजूद तत्वों के बारे में पहले अच्छे से पढ़ लें, उसके बाद ही कुछ खरीदें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हर स्क्रब इस्तेमाल न करें - फोटो : Adobe stock
हर स्क्रब इस्तेमाल न करें

जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है, उनके लिए बाजार में स्पेशल स्क्रब आते हैं, जो काफी हल्के होते हैं। उनमें किसी तरह का हार्श तत्व नहींं होता। ऐसे में आप भी ऐसे ही स्क्रब का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा को कोई दिक्कत न होने पाए। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें