फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत आंखों की अगर है ख्वाहिश तो अपनाएं ये टिप्स

Sun, 20 Aug 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 7
"इस जहां की नहीं है तुम्हारी आंखे.. आसमां से ये किसने उतारी आंखे..." "तेरी आंखों के सिवा दुनिया में रखा क्‍या है" शायरों ने इन दो आंखों की तारीफ में न जाने कितने पन्‍ने रंगीन कर दिए। लेकिन न उपमाएं खत्‍म हुईं और न ही आंखों की तारीफ। और इन खूबसूरत आंखों को जरा सा मेकअप का साथ मिल जाए तो फिर क्या कहना।

पढ़ें- डेनिम बूट्स: फिल्मों में आने से पहले ही सारा अली खान सेट कर रही हैं फैशन ट्रेंड
 
विज्ञापन

2 of 7
अगर आपकी आंखे छोटी है और आप इसे बड़ा दिखाने के लिए तरह तरह के आईमेकअप ट्राई करती रहती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसी मेकअप टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप अपनी आंखो को बड़ा दिखा सकती हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
वाटरलाइन पर ब्लैक लाइनर लगाएं
अगर आपकी आंखे छोटी हैं तो कभी भी आईलाइनर को अपनी आंखो के चारों तरफ ना लगाए क्योंकि इससे आपकी आंखे और ज्यादा छोटी लगने लगती हैं। आप आईलाइनर को अपनी आंखों के किनारे तक ही लगाएं।

4 of 7
ब्लशर से लगाएं आई शैडो
अगर आपकी आंखे छोटी है तो पलकों के बाहरी किनारे पर ऊपर की तरफ हलके रंग का पाउडर शैडो छोटे ब्लशर की मदद से लगाएं। क्रीज के पास गहरा शैडो प्रयोग करें। लेकिन नाक की तरफ आंखों के भीतरी हिस्से पर कोई रंग न प्रयोग करें, क्योंकि इससे आंखें और छोटी दिखने लगेंगी। किनारों पर शैडो लगाने के लिए ब्रश का प्रयोग करें।
विज्ञापन

5 of 7
मसकारा बढ़ाएं खूबसूरती  
छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए मसकारा का इस्‍तेमाल जरूरी है। इससे आपकी आंखों को बड़ा लुक तो मिलेगा ही साथ ही इससे आंखों की सुंदरता भी बढ़ती है।
विज्ञापन

6 of 7
शिमर का प्रयोग
छोटी आंखों पर शिमर का इस्‍तेमाल करना अच्‍छा होता है। यह एक तरीके का चमकीला ड्राई पाउडर होता है जो आंखों में स्‍पार्कल इफेक्‍ट देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अांख्‍ाें
तो अगर आप भी पाना चा‍हती हैं ब्यूटीफुल आंखें तो आजमा सकती हैं इन तरीकों को और पा सकती हैं खूबसूरत आंखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें