फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घमौरियों से छुटकारा दिलाएगी चाय पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

Sat, 01 Apr 2017 04:30 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
चाय
क्या आप जानते हैं कि चाय सिर्फ पीने के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है? जी हां, आप चाय को कई तरह से यूज कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इसके अजब फायदों के बारे में।
विज्ञापन

घमौरियों से छुटकारा दिलाएगी चाय पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

2 of 6
चाय
- चेहरे के मुंहासे तो ठीक हो जाते हैं लेकिन ये अपने निशान छोड़ जाते हैं जो देखने में बहुत ही बुरे लगते हैं। ऐसे में आप जैस्मिन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में सिर्फ जैस्मिन टी डालकर उबालें और ठंडा होने पर इसे चेहरे पर लगाएं। ये त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने में मदद करती है और मुंहासों के निशान से भी छुटकारा दिलाती है।
विज्ञापन

घमौरियों से छुटकारा दिलाएगी चाय पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

3 of 6
चाय
- आज के समय में ज्यादातर लोग ग्रीन टी का सेवन करते हैं। लेकिन इसके बाद वे टी बैग को फेंक देते हैं। अगर आप बेदाग और निखरा चेहरा चाहते हैं तो इसके लिए ग्रीन टी को इस्तेमाल करने के बाद फेंके नहीं बल्कि उसे खोलकर सूखने के लिए रख दें। जब ये सूख जाए तो इसका स्क्रब बनाकर यूज करें।

घमौरियों से छुटकारा दिलाएगी चाय पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

4 of 6
चाय
- गर्मियों में अक्सर ही लोगों को घमौरियां और धूप की वजह से रैशेज पड़ जाते हैं। ऐसे में इस्तेमाल किए हुए टी बैग को फ्रिज में रख दें और ठंडा होने पर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे खुजली भी दूर होती है।
विज्ञापन

घमौरियों से छुटकारा दिलाएगी चाय पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

5 of 6
चाय
- अगर आंखें सूज जाती है तो इसके लिए टी बैग का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है। यूज किए गए टी बैग को कुछ मिनट के लिए आंखों पर रखने से ये समस्या दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घमौरियों से छुटकारा दिलाएगी चाय पत्ती, ऐसे करें इस्तेमाल

6 of 6
चाय
- गर्मियों में अक्सर ही पैरों में पसीना आने लगता है जिस वजह से उनमें से बदबू आती है। इससे निजात पाने के लिए ब्लैक टी आपकी मदद कर सकती है। ब्लैक टी बनाएं और ठंडा होने पर इसे पानी में मिला दें। अब इस पानी में पैर डुबोकर रखें। चाय में मौजूद टैनिक एसिड ना सिर्फ कीटाणुओं का सफाया करते हैं बल्कि पैरों को भी साफ रखते हैं जिससे बदबू दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें