फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमन्ना भाटिया के इन पांच ब्यूटी हैक्स को जान आप भी हो जाएंगे हैरान, नेचुरल ग्लो का यही है राज

Mon, 03 Aug 2020 10:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
tamannaah bhatia - फोटो : instagram
साउथ इंडियन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया से अक्सर लोग उनकी फ्लॉलेस त्वचा का राज पूछते हैं। एक्टिंग के साथ ही फैंस उनकी खूबसूरती के भी कायल रहते हैं। लेकिन तमन्ना अक्सर बताती हैं कि वो अपनी त्वचा और बालों की देखभाल के लिए साधारण से होम रेमिडीज का इस्तेमाल करती हैं। तो चलिए जानें साउथ के साथ ही हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी मिस भाटिया की खूबसूरती का राज कौन से घरेलु नुस्खे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
प्याज के रस को लगाती हैं बालों में
कई सारी बॉलीवुड की हीरोइनों की तरह तमन्ना भाटिया ने भी अपने इंस्टाग्राम पर बालों की खूबसूरती का राज खोला था। दरअसल, एक वीडियो के जरिए तमन्ना ने बताया था कि प्याज का रस बालों को गिरने और कमजोर होने से बचाता है। यही नहीं तमन्ना ने यह भी बताया था कि प्याज में सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिसकी वजह से हेल्दी स्किन और बालों के ग्रोथ में मदद मिलती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : instagram
तमन्ना करती हैं दही से फेशियल
तमन्ना अपनी फ्लॉलेस त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल करती हैं। क्योंकि दही में मौजूद जिंक की मात्रा त्वचा में एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को रोककर नेचुरल एज बूस्टर का काम करती है। 


 

4 of 6
तमन्ना भाटिया
एलोवेरा
मलाइका अरोड़ा अपनी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं। वैसे ही तमन्ना एलोवेरा जेल को चेहरे पर इसकी कूलिंग प्रॉपर्टीज की वजह से इस्तेमाल करती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
पानी
स्किन को हाइड्रेट रखने और चमकदार बनाने के लिए जरूरी है कि ढेर सारा पानी पिया जाए। तमन्ना इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि दिनभर में खूब सारा पानी पीती रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
CTM 
यानी की क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग। त्वचा की देखभाल के लिए जरूरी है कि रूटीन में इन तीनों चीजों को शामिल किया जाए। तमन्ना इन तीनों प्रोसेस को कभी नहीं भूलती हैं और अपनी त्वचा के ख्याल के रूटीन में इन तीनों को शामिल करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें