फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पीने ही नहीं इस काम की भी है बीयर, त्वचा और बालों को बनाएगी खूबसूरत

Sat, 24 Nov 2018 05:56 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
glowing skin - फोटो : instagram
बीयर सेहत के लिए बेहतर है या नहीं? यह सवाल बिल्कुल वैसा ही है जैसा लोग पूछते हैं कि चाय हमारे लिए अच्छी है यै नहीं? आपने अपने आस-पास भी कई बार लोगों को बीयर पीने से होने वाले फायदों पर बहस करते देखा होगा। किसी का मानना है कि यह हमारी सेहत के लिए अच्छी होती है तो वहीं बहुत लोग बोलते हैं कि इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। ये बहस चलती आ रही है और आगे भी चलती रहेगी, लेकिन एक बात जो तय है वो यह कि बीयर को लगाने के तमाम फायदे होते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कैसे आप बीयर का इस्तेमाल कर अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
egg - फोटो : file photo
ग्लोइंग स्किन के लिए आधा छोटा चम्मच बीयर में एक अंडे की सफेदी मिलाकर फेस पर लगाएं। सूखने को इंतजार करें और फिर फेसवॉश कर लें। देखते ही देखते आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी और कुछ ही दिन में आपकी त्वचा पर ग्लो बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : file photo
अगर आप अपनी स्किन के दाग धब्बों से परेशान है तो इसके लिए एक चम्मच टमाटर के रस में बीयर मिलाएं और इससे अपने चेहरे पर मसाज करें। 5 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे से दाग तो दूर होंगे ही साथ ही आपकी स्किन की रंगत भी सुधरने लगेगी।

4 of 6
- फोटो : file photo
अगर आपको सनबर्न या टैनिंग है तो इसके लिए आप दो चम्मच पपीते के पेस्ट में बियर मिलाएं और इससे मसाज करें। आपकी टैनिंग दूर होने के साथ स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : file photo
बीयर स्किन के लिए बेहतरीन क्लेन्जर का भी काम करता है। आप चाहे तो एक हफ्ते तक बीयर से फेसवॉश कर सकती हैं। इसके लिए रात को सोते समय बीयर से फेसवॉश करें और चेहरे को वॉश करने के बाद सूखे तौलिए से चेहरे को पोछें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : file photo
इस तरह बालों पर करें इस्तेमाल
बालों को शैंपू करके धो लें। धोने के बाद गलती से भी कंडीशनर न करें। इसके बाद अपने सिर पर बीयर डालें और हल्के हाथों से स्कैल्प पर मलें। ध्यान रखें बालों को बहुत ज्यादा न मलें क्योंकि ऐसा करने से हेयरफॉल की समस्या हो सकती है। अब बालों को अच्छी तरह से धो लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें