सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और ऐसे में जो सबसे बड़ी परेशानी सताती है वो है स्किन की ड्राईनेस। अगर सर्दी में होने वाली स्किन संबंधित परेशानियां जैसे त्वचा का रूखापन और खुजली के बारे में सोच सोचकर आप भी परेशान हैं तो अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आज हम आपकी इस परेशानी को चुटकियों में दूर कर देंगे। इसके लिए आपको जरूरत होगी बस एक होममेड फेस सीरम की जिसे तैयार करना भी है बेहद आसान। आइए जानते हैं होममेड फेस सीरम के बारे में।
विज्ञापन
2 of 5
glycerin
- फोटो : twitter
त्वचा के लिए बेस्ट मॉइस्चराइजर है ग्लिसरीन
यूं तो बाजार में तमाम तर है के मॉइस्चराइजर उपलब्ध हैं, पर हम सभी जानते हैं कि हमारी स्किन के लिए ग्लिसरीन से बमहतर मॉइस्चराइजर कोई दूसरा नहीं है। अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए हम इसके इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि इसको सीधा स्किन पर लगाने से त्वचा चिपचिपी हो जाती है, जो हमारा लुक बिगाड़ देती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कैसे इसमें कुछ चीजों को मिलाकर अपने लिए फेस सीरम तैयार करें।
विज्ञापन
3 of 5
rose water
- फोटो : file photo
ग्लिसरीन को सीधा स्किन पर लगाने से होने वाली चिपचिपाहट को कम करने और उसके मॉइस्चराइजिंग प्रॉपटीज को ठीक तरीके से इस्तेमाल करने के लिए आप उसमें नींबू और गुलाब जल का प्रयोग कर सकते हैं।
4 of 5
lemon on skin
- फोटो : file photo
क्या आप जानते हैं कि गुलाब जल नेचरल एस्ट्रिजेंट है जो हमारी स्किन को बहुत सारी परेशानियों से बचाने में मदद करता है। वहीं नींबू एक प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह ग्लिसरीन के साथ मिलने पर उसकी चिपचिपाहट को कम करता है।
अपने घर पर फेस सीरम को तैयार करने के लिए 20 एमएल गुलाब जल में पांच बूंद ग्लिसरीन और एक पूरे नींबू का रस मिलाएं। अप इसे किसी भी बोतल में डाल कर शक करें। आपका फेस सिरम बनकर तैयार है जो सर्दियों में आपकी स्किन का ख्याल रखने में मदद करेगा। आपको बता दें, अगर आपकी स्किन कुछ ज्यादा ड्राई हो रही है तो इस तैयार हुए सीरम में ग्लिसरीन की कुछ बूंदे और विटामिन ई कैपसूल भी मिला लें।