Sunscreen Buying Tips: मार्च का महीना चल रहा है और तेज धूप ने अभी से ही कहर ढहाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और गर्मी की वजह से दोपहर के समय लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं। इस मौसम में यदि आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो खुद का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए स्किन विशेषज्ञ सनस्क्रीन इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। इसके इस्तेमाल से त्वचा सूरज की तेज किरणों से बची रहती है।
लोगों को ये तो पता है कि कितने एसपीएफ वाली सनस्क्रीन खरीदनी चाहिए, पर क्या आप ये जानते हैं कि इसे हमेशा अपने स्किन टाइप के हिसाब से खरीदना चाहिए। अगर नहीं तो हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे। यहां हम आपको बताएंगे कि किस स्किन टाइप पर कैसी सनस्क्रीन इस्तेमाल करनी चाहिए।