होंठ फटने लगते हैं। इससे बचने के लिए खूब सारा पानी पिएं। तरबूज, खीरा जैसे फल शरीर और त्वचा के लिए बेहद उपयुक्त होते हैं, क्योंकि इनमें खूब सारा पानी होता है। आपकी त्वचा ज्यादा रूखी है, तो आप डीप हाइड्रेटिंग ट्रीटमेंट ले सकती हैं, जैसे- हाइड्रेटिंग इलेक्ट्रोपोरेशन थेरेपी और ऑक्सीजन थेरेपी।
गर्मियों की धूप ज्यादा तीखी होती है। सूरज के सीधे संपर्क में आने से त्वचा छिल जाती है, जिससे त्वचा पर लाल चकत्ते और निशान उभर जाते हैं, जिनमें जलन महसूस होती है। इससे बचने के लिए, जहां तक हो सके धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें।