फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Skin Care: गर्मियों में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से रहना है दूर तो अपना लें ये स्किन केयर रूटीन

Mon, 28 Apr 2025 11:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

नियम बनाकर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें, ताकि धूप और पसीने से आपकी स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे। इस लेख में जानिए गर्मियों में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से दूर रहने के लिए बेस्ट स्किन केयर रूटीन क्या है।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मियों के लिए स्किन केयर रूटीन - फोटो : freepik.com
Summer Skin Care Tips: गर्मियों का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं, जैसे पसीना, रैशेज, टैनिंग, पिंपल्स, ड्राइनेस, सनबर्न आदि। लेकिन अगर आप थोड़ी सी सावधानी और सही स्किन केयर रूटीन अपनाएं, तो इन समस्याओं से आसानी से बच सकते हैं। गर्मियों में सही स्किन केयर से आपकी त्वचा फ्रेश, ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। नियम बनाकर स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें, ताकि धूप और पसीने से आपकी स्किन को कोई नुकसान न पहुंचे। इस लेख में जानिए गर्मियों में होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं से दूर रहने के लिए बेस्ट स्किन केयर रूटीन क्या है।

विज्ञापन

2 of 5
दिन में दो बार फेसवॉश करें - फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार फेसवॉश करें

 गर्मियों में पसीने और धूल मिट्टी से त्वचा के पोर्स बंद हो सकते हैं जिससे पिंपल्स हो सकते हैं। इसलिए चेहरे को दो बार जरूर साफ रखें। पहला सुबह उठते ही और दूसरा बाहर से घर लौटकर चेहरे को अच्छे से धो लें। चेहरा केवल पानी से न धोएं, बल्कि त्वचा के अनुरूप जो भी फेशवाॅश उपयुक्त हो, उसका उपयोग करें। जेंटल, ऑयल-फ्री फेसवॉश का इस्तेमाल करें।

हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

गर्मी में भी मॉइस्चराइजर लगाना जरूरी है, लेकिन हल्का जेल बेस्ड मॉइस्चराइजर चुनें। यह त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और चिपचिपाहट नहीं करता।
विज्ञापन

3 of 5
सनस्क्रीन जरूर लगाएं - फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन जरूर लगाएं

बिना सनस्क्रीन के घर से न निकलें। आपका सनस्क्रीन SPF 30 से कम नहीं होना चाहिए। इसे हर 2-3 घंटे में री-अप्लाई करें। सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और सनबर्न से बचाव होता है।

त्वचा को हाइड्रेट रखें

गर्मियों में  धूप और गर्मी के कारण त्वचा रूखी हो सकती है। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पिएं। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी जैसे हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे त्वचा अंदर से चमकदार और फ्रेश रहेगी।


Sunscreen for Skin: SPF 30 या 60, कौन सा सनस्क्रीन आपके चेहरे के लिए है सही? यहां जानें
 

4 of 5
सप्ताह में एक-दो बार स्क्रबिंग करें - फोटो : Adobe stock
सप्ताह में एक-दो बार स्क्रबिंग करें

डेड स्किन हटाने के लिए सप्ताह में 1-2 बार स्क्रबिंग करें। जेंटल स्क्रब का इस्तेमाल करें ताकि स्किन पर कोई रैश न आए। ज्यादा रगड़ने से त्वचा को नुकसान हो सकता है, इसलिए हल्के हाथ से करें।

टोनर का इस्तेमाल करें

स्किन के पोर्स को छोटा करने के लिए एल्कोहल-फ्री टोनर का इस्तेमाल करें। गुलाबजल एक प्राकृतिक टोनर है, जिसे दिन में कई बार स्प्रे किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हल्का मेकअप करें - फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप करें

अगर आपको मेकअप करना है तो ध्यान रखें कि गर्मियों में भारी मेकअप से बचें। अगर जरूरत हो तो सिर्फ BB क्रीम, लिप बाम और वाटरप्रूफ मस्कारा का हल्का इस्तेमाल करें।

रात में त्वचा को साफ करके सोएं

सोने से पहले चेहरे से सारा मेकअप और धूल-मिट्टी साफ कर लें। त्वचा को सांस लेने दें ताकि वह रातभर रिपेयर हो सके। रोज रात में सोने से पहले CTM जरूर करें यानी त्वचा को डीप क्लिंजिंग करके टोनर लगाएं और अच्छा माॅश्चराइजर लगाकर सोएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें