फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की शुरूआत से ही करें त्वचा की इस तरह से देखभाल, चेहरे की चमक पर नहीं होगा धूप का असर

Thu, 25 Feb 2021 04:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गर्मियों में स्किन का ऐसे रखें ध्यान
गर्मी के मौसम में चेहरे को देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। क्योंकि धूल-मिट्टी, पसीना और ऑयल की वजह से चेहरे पर गंदगी चिपक जाती है। और चेहरा डल नजर आने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि गर्मी की शुरूआत से ही त्वचा की देखभाल की जाए। क्योंकि एक बार चेहरे पर जब डलनेस और थकान नजर आने लगती है तो फिर ज्यादातर लोग पार्लर में जाकर पैसा खर्च करते हैं। जिससे कि त्वचा चमकने लगे। लेकिन घर में बनें इन चार फेसपैक की मदद से आसानी से दमकती त्वचा पाई जा सकती है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन से हैं वो खास फेसपैक।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
टमाटर करेगा काम
गर्मियों के मौसम में पार्टी और आउटिंग से अगर चेहरे पर डलनेस नजर आने लगी है तो टमाटर से बना फेसपैक काम आ सकता है। चेहरे पर इसे लगाने के लिए बस टमाटर के गूदे को लेकर उसमे नारियल का पानी मिला लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे की मसाज कर ठंडे पानी से धो लें। ये फैस पैक चेहरे पर चमक के साथ ही रिलैक्स महसूस करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
नींबू
गर्मियों में हो जाए मुंहासे तो 
गर्मियों के मौसम में गर्मी की वजह से चेहरे पर मुंहासे और फुंसी वगैरह निकल आती हैं। जो किसी को भी तनाव देने के लिए काफी होते हैं। ऐेसे में नींबू और दालचीनी का पैक बड़े काम का हो सकता है। एक कटोरी में दो चम्मच नींबू का जूस और आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाकर फेस पैक बना लें। अब चेहरे को फेसवॉश की मदद से साफ कर इस पैक को लगा लें। पांच मिनट बाद जब ये सूख जाए तो ठंडे पानी से धो दें। मुंहासे को जल्द खत्म करना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल रोजाना करें। 
विज्ञापन

4 of 4
aloevera
अगर स्किन तैलीय है और त्वचा पर एक्ने और मुंहासे निकल ही आते हैं तो गर्मियों के मौसम में उसकी इस तरह से देखभाल करें। ऐलोवेरा जेल को एक चम्मच में लेकर उसमे आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला लें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगा कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो दें। सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कुछ ही दिनों में असर दिखाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें