Summer Skin Care : गर्मियों की शुरूआत होते ही चेहरे से जुड़ी कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। बदलते मौसम, तेज चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं की वजह से चेहरा काफी डल हो जाता है। किसी को स्किन पर रैशेज हो जाते हैं तो किसी को खुजली की परेशानी होने लगती है। जिसको सही करने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं। पर, कई बार कुछ महिलाएं पैसे और समय की कमी की वजह से पार्लर नहीं जा पातीं, इसलिए वो ब्युटी प्रोडक्ट खरीद कर घर पर ही स्किन केयर करती हैं।
कई बार गलत तरीके से किए स्किन केयर की वजह से स्किन के जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बिना ज्यादा रुपये खर्च किए घर पर ही स्किन केयर कर सकती हैं। इनको अपनाकर आप गर्मियों में भी अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं।