फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गर्मी ट्रेंड में हैं ये मेकअप, खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद

Mon, 29 Apr 2019 04:18 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
intense eye make up
गर्मी के मौसम में मेकअप करना अपने आप में एक चैलेंज है। पहले तो तपती धूप में घर से निकलना और फिर निकलने के बाद मेकअप को बचाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ज्यादातर लड़कियां गर्मी के मौसम में बाहर निकलते समय हैवी मेकअप करने से बचती हैं, लेकिन अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं। 

मेकअप और ब्यूटी एक्सपर्ट नीलेशवरी बासक ने साल 2019 में कुछ नए समरमेकअप ट्रेंड शेयर किए हैं, जिन्हें आप चाह कर भी इंकार नहीं कर सकते। इसके साथ उनके ये टिप्स आपकी गर्मी में मेकअप से जुड़ी तमाम परेशानियों को दूर करने में मदद करेंगे...
विज्ञापन

2 of 5
eye shadow
आई शैडो मेकअप- जब गर्मी की बात आती है तो हम हैवी मेकअप से बचते हैं।  इस साल शैडो मेकअप ट्रेंड में है जो आपको सुपर कूल लुक के साथ-साथ लाइट मेकअप का एहसास देंगे। इसमें आप शिम्मरी गोल्ड शेड के साथ पिंक लाइनर का इस्तेमाल कर आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते है। यदि आपको सूथिंग कलर्स पसंद है और आपकी पर्सनालिटी पर सिर्फ हल्के कलर्स अच्छे लगते है तो आप क्रीम कलर का आई शैडो इस्तेमाल कर सकते है।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
हाइलाइटर मेकअप- आपको रंगो से खेलना पसंद है और आप नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं तो आप इस समर सीजन रेनबो हाइलाइटर के साथ अपने लुक को परफेक्ट बना सकते हैं।
होलोग्राफिक हुज- इस तरह के हाइलाइटर की खास बात यह होती है कि यह धूप में आकर अलग रंग से हाईलाइट होते हैं। अगर आपने ब्लू कलर का हाइलाइटर अप्लाई किया है तो वह धुप में आकर पर्पल रंग में बदल जाता है। इस तरह के हाइलाइटर लंच डेट के लिए परफेक्ट हैं।

4 of 5
pink lipstick
लिपस्टिक समर ट्रेंड-  साल 2019 के समर मेकअप टिप्स में फ्लेमिंगो पिंक कलर की लिपस्टिक ट्रेंड में है। लिपस्टिक का यह शेड हर तरह के कपड़ो पर जंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
eyeliner
आई लाइनर मेकअप- आई लाइनर आपके लुक को रीडिफाइन करने में मदद करता है। क्लासिक विंग तो हम सभी ने खूब अपनाया है, लेकिन अब यह विंग अपडेट होकर ग्राफिक आर्ट में आ गए हैं। इसमें आप दो लेयर के साथ आई लाइनर इस्तेमाल कर सकते है। पीला, पिंक, ब्लू आदि इस समर के लिए एक परफेक्ट आई लाइनर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें