हम बालों, चेहरे से लेकर पैरों तक को पैंपर करते हैं। इसके लिए हम कई तरह के ब्यूटी पैकेज भी लेते हैं, लेकिन हम हमेशा अपने शरीर के सबसे प्रमुख हिस्से को भूल जाते हैं, जो है लिप्स। होंठों में तेल ग्रंथियों की मात्रा कम होती है और सूरज की तेज किरणों से बचने के लिए भी उनमें क्षमता नहीं होती। इस वजह से बहुत सारे लोगों के होठ काले होने लगते हैं, वहीं कुछ लोगों के लिप्स ड्राई हो जाते हैं और उनमें से खून भी निकलने लगता है।
अक्सर आपने देखा होगा लड़कियां अपने होठों को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के लिप बाम और लिपस्टिक का सहारा लेती हैं, लेकिन यह आपके लिप्स को उस समय के लिए तो खूबसूरत लुक देता है पर यह होठों पर कई तरह से बुरा असर भी डालता है। आइए मेकअप और ब्यूटी एक्सपर्ट नीलेशवरी बासक से कुछ ऐसी थेरेपी के बारे में जानते हैं, जिससे आप अपने लिप्स को नैचुरल तरीके से खूबसूरत बना सकती हैं।