गर्मियों में त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। नहीं तो पसीना और अतिरिक्त ऑयल से ना केवल चेहरे पर दाने और मुंहासे की समस्या हो जाती है। वहीं तेज धूप और गर्मी सनबर्न और टैनिंग की वजह बन जाता है। ऐसे में जरूरत है कि चेहरे के साथ ही हाथ और पैरों की त्वचा की रूटीन के हिसाब से देखभाल की जाए। जिससे कि आपकी खूबसूरत त्वचा पर किसी तरह का ग्रहण ना लगे। तो चलिए जानें किस तरह से करें त्वचा की रोजाना देखभाल।