फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stretch Marks : इस मसाले के इस्तेमाल से दूर होगी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या, वापस मिलेगी खूबसूरत त्वचा

Thu, 27 Apr 2023 10:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
stretch marks - फोटो : pixabay
Stretch Marks : मां बनना हर महिला के लिए सबसे प्यारा और सुखद क्षण होता है। पर, मां बनने के साथ-साथ महिलाओं के शरीर में कई ऐसे बदलाव होते हैं, जिनसे उनका आत्म विश्वास काफी कम हो जाता है। कई महिलाएं तो डिलीवरी के बाद बढ़ते वजन और पेट पर आए स्ट्रेच मार्क्स की वजह से काफी परेशान होने लगती हैं। ऐसा मानना कि स्ट्रेच मार्क्स की समस्या सिर्फ प्रेगनेंट महिलाओं के सामने आती है, पर सच्चाई कुछ और ही कहती है। दरअसल, स्ट्रेच मार्क्स की समस्या बढ़ती उम्र और मोटापे की वजह से भी सामने आ सकती है।

स्ट्रेच मार्क्स पेट के अलावा जांघ, कूल्हे, ब्रेस्ट, आर्मपिट, कमर आदि पर भी हो सकते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। आज हम आपको एक ऐसे मसाले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। ये मसाला हर घर में पाया जाता है। हम बात कर रहे हैं हल्दी की, जिसके इस्तेमाल से आपकी ये परेशानी दूर हो सकती है तो आइए हल्दी की मदद से आपको स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के तरीके बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी
गुलाब जल और हल्दी

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी खत्म करने के लिए आप गुलाब जल में हल्दी मिलाकर इसे लगा सकती हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से असर जरूर दिखेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Aloe vera - फोटो : Pixabay
हल्दी और एलोवेरा

हल्दी और एलोवेरा दोनों में ही कई पौषक तत्व पाए हैं। इनको मिलाकर लगाने से त्वचा संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। 

4 of 6
Stretch Marks - फोटो : iStock
कच्चा दूध और हल्दी

इन दोनों को मिला कर लगाने से स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी दूर होती है। इस मिश्रण को नियमित रूप से लगाना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 6
coconut oil
नारियल तेल और हल्दी

नारियल तेल और हल्दी का इस्तेमाल आपके शरीर से इस परेशानी को दूर करने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Haldi
सिर्फ हल्दी का पैक

अगर आप नियमित रूप से सिर्फ हल्दी से बने पैक का ही इस्तेमाल करेगी तो इसका असर जल्दी दिखने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें