फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lip Care Tips: गर्मियों में सूखे होंठों से राहत दिलाएगी बर्फ, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Thu, 27 Apr 2023 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको बर्फ के इस्तेमाल के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप अपने होंठों को मुलायम और नर्म बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
pink lips
Lip Care Tips: वैसे तो हमेशा ये ही सुना जाता है कि सर्दियों के मौसम में होंठ फटते हैं। त्वचा रूखी हो जाती है। इसमें स्किन और होंठों का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। पर अब तेजी से बदलते मौसम, चिलचिलाती धूप और धूल भरी आंधी की वजह से स्किन से जुड़ी समस्याएं सामने आने लगीं हैं। तेज गर्मी का सीधा असर होंठों पर पड़ रहा है। गर्मी की वजह से शरीर में पानी की कमी हो रही है। इसी वजह से होंठ फट रहे हैं।

गर्मी में होंठों की देखभाल करने के लिए हम तरह-तरह की कोल्ड क्रीम इस्तेमाल करते हैं जो काफी महंगी आती हैं। इस मौसम में रूखे और पपड़ीदार होंठों से निजात पाने के लिए हम लिप बाम, लोशन या लिपस्टिक वगैरह लगाकर बाहर निकलते है। जिसकी वजह से इस पर और ज्यादा धूप चिपक जाती है। ऐसे में आज हम आपको बर्फ के इस्तेमाल के कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसके इस्तेमाल से आप अपने होंठों को मुलायम और नर्म बना सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
ice cube - फोटो : getty
ऐसे दूर करें होंठों का कालापन

अगर आपके होंठ काले हैं तो नियमित रूप से इनपर बर्फ से सिकाई करिए। ऐसा करने से आपके होंठों का कालापन दूर हो जाएगा। इससे लिप्स सॉफ्ट भी होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कपड़े में आइस क्यूब लेकर आंखों पर लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
होंठों को हाइड्रेट रखती है बर्फ

अगर आप नियमित रूप से होंठों पर बर्फ का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके होंठ हाइड्रेट रहेंगे। होंठों पर बर्फ का इस्तेमाल करने के लिए किसी कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेट लें और उससे सिकाई करें। 

4 of 6
lips - फोटो : pixa
बर्फ से गुलाबी होंगे होंठ

बर्फ से होंठों की सिकाई करने से इसका बल्ड सर्कुलेशन बढ़ता है। जिस वजह से होंठों का गुलाबीपन वापस आ जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
lips
धूप में बर्फ बनेगी कवच

अगर आपके होंठों पर रैशेज, खुजली आदि की समस्या होती है तो आप इसे बर्फ लगाने से ठीक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lips - फोटो : getty images
कम होती है होंठों की सूजन

अगर आपके होंठों में जलन और सूजन रहती है तो बर्फ से सिकाई करना एक बेस्ट ऑप्शन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें