फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट चेहरे पर लगाएं स्ट्रॉबेरी का ये जादुई फेस पैक, बिल्कुल हीरोइन लगेंगी

Sun, 18 Feb 2018 02:22 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stawberry
यूं तो फलों की रानी स्ट्रॉबेरी सभी का मनपसंद फल होता है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ यह सौन्दर्य और त्वचा की देखभाल के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर स्ट्रॉबेरी त्वचा में कसाव के साथ-साथ मृत त्वचा को दूर कर दमकती स्किन देती है। आज हम आपको कुछ बढ़िया स्ट्रॉबेरी फेस पैक और मास्क के बारे में बताएंगे जिन्हें लगाकर आप अपनी स्किन की रंगत सुधार इसे बेहतरीन बना सकती हैं। अगर आप भी स्ट्रॉबेरी से बने फेस पैक को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करें...  
विज्ञापन

2 of 5
stawberry
स्ट्रॉबेरी और फ्रेश क्रीम मास्क

सबसे पहले आप स्ट्रॉबेरी प्यूरी लें अब इसमें फ्रेश क्रीम(ड्राई स्किन) और दही(ऑयली स्किन) के साथ एक चम्मच शहद मिला लें। आपका पैक तैयार है। तैयार पैक को अपने फेस पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से अपने चेहरे को साफ करे। यह आपकी त्वचा में मुंहासों को दूर कर स्किन पर चमक और निखार लाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
stawberry
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क

यह फेस मास्क सरल और आसान है। इसे तैयार करने के लिए बस आपको तीन या चार स्ट्रॉबेरी की प्यूरी तैयार करनी है। बिना किसी चीज को मिलाए इस प्यूरी को अपने फेस पर लगा ले। 15 मिनट के लिए इसे सूखने दे और फिर नार्मल पानी से इसे धो लें। और यह आपको पार्लर जैसी ताज़ा और चमकदार त्वचा देने में आपकी मदद करता है।

 

4 of 5
stawberry coco
स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट मास्क

स्ट्रॉबेरी को मसलकर पेस्ट तैयार करें। इसमें शहद और कोको पाउडर को मिलाए। तैयार पेस्ट 15 मिनट के लिए फेस पर लगाकर छोड़ दें। यह प्राकृतिक तरीके से मृत त्वचा की परत को उतारता है। एंटी-बैक्टीरियल गुण से युक्त शहद आपकी स्किन को मुलायम बनाता है। जबकि स्ट्रॉबेरी और कोको आपकी स्किन को चमकाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
stawberry lemon
स्ट्रॉबेरी और नींबू मास्क

त्वचा को चमकाने के लिए स्ट्रॉबेरी और नींबू से बना मास्क लगाएं।  यह आपकी स्किन से टैन को दूर कर स्किन की रंगत को निखारने का काम करता है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी पेस्ट में एक चम्मच नींबू के रस को मिलाए। अपने फेस पर इस मास्क को लगाएं। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें