फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली गर्दन को मिनटों में गोरा करेगा चीनी का ये नुस्खा, तरीका बेहद आसान

Sun, 18 Feb 2018 01:14 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dark neck
आपका चेहरा तो बेहद खूबसूरत है लेकिन कपड़ों के बीच छिपी आपकी काली गर्दन आपको अंदर ही अंदर लोगों के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर कर रही है तो घबराइए मत। चीनी का यह आसान उपाय कुछ ही मिनटों में आपको इस परेशानी से निजात दिला सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
dark neck
अक्सर लोग नहाते समय अपनी गर्दन को साफ करने के लिए उसे लगातार रगड़ते रहते हैं। जिसकी वजह से गर्दन का कालापन तो दूर नहीं होता लेकिन वहां की त्वचा लाल होकर काली पड़ जाती है। पर क्या आप जानते हैं चीनी का यह जादुई उपाय कुछ मिनटों में ही आपको इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
काली गर्दन की समस्या को दूर करने के लिए चीनी किसी वरदान से कम नहीं है। काली गर्दन से निजात पाने के लिए चीनी स्क्रब का काम करती है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले गर्दन को पानी से गीला कर लें। उसके बाद लगभग डेढ़ चम्मच चीनी हाथ में लेकर गर्दन को हल्के हाथों से स्क्रब करें। आपको गर्दन पर ये स्क्रब करीब 15 मिनट तक करना है। अब गर्दन को साफ पानी से धो लें। ऐसा करने के बाद आप देखेंगे कि आपकी काली गर्दन काफी हद तक साफ हो गई है।   
विज्ञापन

4 of 4
dark neck
इसके अलावा चीनी का एक और उपाय भी किया जा सकता है। थोड़ी से चीनी को पानी में उबाल लें। अब इस पानी को ठण्डा करने के बाद इससे गर्दन पर हल्की-हल्की मसाज करें। ऐसा करने से गर्दन का कालापन दूर होने के साथ उसमें चमक भी आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें